दुल्हन के लिबास में वायरल हुई कियारा की तस्वीरें, दूल्हे राजा भी दिखें बेहद हैंडसम (See Pics)

punjabkesari.in Monday, Sep 09, 2019 - 06:29 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी हमेशा से अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रही हैं। बात अगर उनके ट्रेडीशनल लुक की करें तो वो हमेशा से लड़कियों की पसंद बना है। हाल ही में एक बार भी यह एक्ट्रेस लहंगे में नजर आईं और सोशल मीडिया पर छा भी गई। 

जी हां, अभिनेत्री कियारा आडवानी और साउथ के अभिनेता विजय देवरकोंडा आज एक साथ एक एड शूट पर नज़र आए। इस दौरान दोनों की स्टार वेडिंग लुक में थे। जहां कियारा ने रैड कलर के हैवी वर्क लहंगे के साथ लाइटवेट दुपट्टा कैरी किया और चौकर नेकलेस से अपने ब्राइडल लुक को कंप्लीट किया, वहीं दूल्हे राजा यानी कि विजय देवरकोंडा भी स्काई ब्लू एंड व्हाइट शेरवानी में नजर आए।

वेडिंग आउटफिट में दोनों ही सितारे बेहद खूबसूरत लग रहे थे। अगर आप भी अपनी शादी के लिए लहंगा ढूंढ रही हैं तो कियारा के इस ब्राइडल लुक व लहंगे से आइडिया ले सकती हैं और उन्हीं की लाइटवेट दुपट्टा कैरी करें।

हालांकि, दोनों सितारों ने किस चीज़ के लिए शूट किया इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। आपको बता दें कि हाल ही में कियारा आडवानी फिल्म 'कबीर सिंह' में शाहिद कपूर के साथ नज़र आईं थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कारोबार किया है। बीच में फिल्म को आलोचना का भी सामना करना पड़ा, लेकिन उससे इसके कारोबार पर कोई खास असर नहीं पड़ा। 

Content Writer

Sunita Rajput