खजूर शेक

punjabkesari.in Friday, Feb 24, 2017 - 04:05 PM (IST)

जायका : आज महाशिवरात्रि है और बहुत से लोगों का आज व्रत होता है। इसलिए आज हम व्रत स्पैशल खजूर के शेक की रैसिपी आपको बताएगें। इसका स्वाद भी खूब बढ़िया होता है और इससे पेट भी काफी देर तक भरा रहता है।


सामग्री
-  खजूर
- 3-4 काजू
- 2 छोटी इलायची
- 2 कप दूध


विधि
1. सबसे पहले खजूर को अच्छी तरह धो लें। अब डंठल हटाकर खजूर के टुकड़ों को पतले टुकड़ों में काट लें।
2. अब इलायची को कूटकर पाउडर बना लें। अब ग्राइंडर में खजूर के टुकड़े और दूध डालकर ग्रांइड कर लें। 
3. अब इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह फैंट लें।
4. खजूर का शेक तैयार है। इसे गिलास में डालकर सर्व करें। 

Punjab Kesari