दुनिया के सबसे छोटे व्यक्ति खगेंद्र थापा का हुआ निधन

punjabkesari.in Sunday, Jan 19, 2020 - 12:29 PM (IST)

दुनिया में सबसे छोटे कद का रिकॉर्ड बनाने वाले खगेंद्र थापा का शुक्रवार को नेपाल के स्थानीय अस्पताल में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार 27 साल के खगेंद्र थापा निमोनियो से पीड़िता थे जिस कारण उनका निधन हुआ है। इसके बारे में उनके भाई महेश थापा ने लोगों को जानकारी दी। खगेंद्र का जन्म 14 अक्टूबर 1992 को हुआ था।


महेश ने बताया कि , 'निमोनिया के कारण उन्हें बार-बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ रहा था लेकिन इस बार उनका हृदय भी संक्रमित हो गया था। उनका आज निधन हो गया।'  खगेंद्र अपने परिवार के साथ इस समय काठमांडू से तकरीबन 200 किलोमीटर दूर पोखरा में रहते थे। 

जन्म से ही हाइट थी कम 

खगेंद्र के पिता रुप बहादुर के अनुसार बचपन से ही उनकी हाइट इतनी कम थी कि जब उनका जन्म हआ था कि वह एक हाथ में ही पूरा आ जाते थे। उन्हें नहलाना बहुत कठिन होता था क्योंकि उनकी हाइट बहुत कम थी। 

बना चुके है रिकॉर्ड

2010 में 18 साल की उम्र में खगेंद्र दुनिया के सबसे व्यक्ति होने का  गिनीज वर्ल्ड  रिकॉर्ड बना चुके है। उस समय उनकी हाइट 2 फुट 2.41 इंच यानि 67 सेंटीमीटर थी लेकिन 1 साल बाद ही यह रिकॉर्ड चंद्र बहादुर डांगी के नाम दर्ज हो गया जिनकी हाइट 54.6 सेटीमीटर थी। जिसके बाद 2015 में डांगी का निधन होने के बाद दोबारा यह रिकॉर्ड थापा के नाम हो गया था। खगेंद्र का वजन 6 किलो था। 
 

Content Writer

khushboo aggarwal