27 साल बिना छुट्टी लिए काम करने का इस शख्स को मिला लाजवाब तोहफा , रिटायरमेंट होते ही बना करोड़पति

punjabkesari.in Monday, May 08, 2023 - 10:38 AM (IST)

किसी ने सच ही कहा है कि सबर का फल मीठा होता है। बर्गर शॉप में काम करने वाले 54 साल के एक शख्स को रिटायरमेंट पर शानदार तोहाफा मिला है। उन्होंने 27 साल की नौकरी में एक दिन भी छुट्टी नहीं ली थी। जिसके चलते अब उन्हें तोहफे के रूप में 3 करोड़ रुपये से ज्यादा नकद मिलेंगे। इस तोहफे को पाकर शख्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने अपने शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सब एक सपने के सच होने जैसा है।

ब्रिटिश अखबार डेली एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बर्गर किंग में काम करने वाले इम कर्मचारी का नाम केविन फोर्ड है।54 साल के केविन अमेरिका के लास वेगास में रहने वाले हैं। 27 साल की नौकरी में वो एक भी दिन छुट्टी पर नहीं गए। ऐसे में उनके रिटायरमेंट पर लोगों ने उन्हें सरप्राइज देने का फैसला लिया। इसके लिए एक GoFundme कैम्पेन शुरु किया गया और केविन के लिए पैसे जुटाए गए। अभी तक 3 करोड़ 26 लाख रुपये से ज्यादा का चंदा इकट्ठा किया जा चुका है। इस कैम्पेन की शुरुआत पिछले साल एक वीडियो के बाद हुई, जिसमें केविन को ऑफिस में रिटायरमेंट पर मिले गिफ्ट बैग को खोलते हुए दिखाया गया था। केविन को उनके साथियों ने रिटायरमेंट पर मूवी टिकट, स्नैक्स, स्टारबक्स ड्रिंक, पेन, लाइटर जैसी छोटी-छोटी चीजें गिफ्ट की थीं। इसे देखकर लोगों ने उन्हें कुछ बड़ा देने का प्लान बनाया और फंड जुटाने निर्णय लिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kevin Ford (@thekeep777)

बता दें कि फंड जुटाने का अभियान केविन की बेटी द्वारा शुरू किया गया था, जो चाहती थी कि रिटायरमेंट के बाद उनके पिता अपने पोते-पोतियों संग बढ़िया लाइफ जी सकें। जिसके बाद लोगों ने दान करना शुरू कर दिया। दान करने वालों में अमेरिकन कॉमेडियन डेविड स्पेड जैसी हस्तियां भी शामिल हैं। इंस्टाग्राम पर केविन का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो लोगों का आभार जता रहे हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur