गुरुपर्व पर बनाएं केसर का हलवा, जानिए आसान रेसिपी

punjabkesari.in Tuesday, Nov 08, 2022 - 12:13 PM (IST)

आज गुरु नानक देव जी का प्रकाश पूरब दिवस मनाया जा रहा है। सिख समुदाय के द्वारा यह दिन बहुत ही खास होता है। इस दिन वह अपने रिश्तेदारों का मुहं मीठा करवाते हैं। ऐसे में अगर आप भी कुछ मीठी चीज बनाने के लिए सोच रहे हैं तो केसर का हल्वा बन सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में...

सामग्री 

सूजी - 2 कप 
चीनी - 2 कप 
देसी घी - 5 टेबलस्पून 
केसर - 2 चुटकी
बादाम - 10
पिस्ता - 10 
काजू - 10
इलायची पाउडर - 2 चम्मच 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले एक कढ़ाई लें। उसमें घी डालकर गर्म कर लें। 
2. इसके बाद जैसे घी पिघल जाए तो उसमें सूजी मिला दें। 
3. सूजी को मीडियम आंच पर भून लें। 
4. एक अलग बर्तन में पानी डालकर उसमें चीनी डाल दें। 
5. चीनी और पानी को गैस पर रखकर चाशनी तैयार कर लें। 
6. इसके बाद सूजी को भी करछी के साथ बीच-बीच में चलाते रहें। 
7. जैसे सूजी पक जाए तो उसमें काजू, बादाम, पिस्ता काटकर डालें। 
8. ड्राई फ्रूट्स को सूजी में अच्छे से मिलाएं।
9. जैसे चाशनी में उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दें। 
10. सूजी जैसे अच्छे से पक जाए तो उसमें चाशनी मिला दें। 
11. चाशनी को सूजी में मिला दें।
12. ऊपर से केसर डालकर सूजी में अच्छे से मिलाएं। 
13. आपका केसर का हल्वा बनकर तैयार है। मेहमानों को सर्व करें। 

Content Writer

palak