भारत के इस शहर में आप भी लें पूरब के वेनिस का मजा

punjabkesari.in Monday, Mar 05, 2018 - 12:03 PM (IST)

भारत जैसे देश में हर राज्य की अपनी ही खूबसूरती और अलग पहचान है। वैसे तो बहुत से लोग विदेशों में ही घूमना पसंद करते है लेकिन भारत के बहुत से ऐसे राज्य है, जोकि विदेशी कंट्री से कम नहीं है। आज हम आपको भारत के एक ऐसे ही जगहें के बारे में बताने जा रहें है, जिसे पूरब का वेनिस कहा जाता है। अगर आप मार्च-अप्रैल में घूमने का प्लान बना रहें है तो यह जगहें आपके लिए बेस्ट है। गर्मी के दिनों में केरल के अलेप्पी शहर में आप घूमने के साथ पानी का मजा भी ले सकते है।

अलाप्पुझा के नाम से भी जाना जाने वाला केरल का अलेप्पी शहर गर्मी के दिनों में घूमने के बेस्ट माना जाता है। पूरब का वेनिस माने जाने वाले इस शहर में आप वेनिस शहर की तरह  झीलें, समुद्र और हरियाली का मजा ले सकते है।

योजनाबद्ध तरीके से बने इस शहर की बहुत सी जगहों को आप हाऊस बोट्स में बैठकर देख सकते है। इस शहर की खूबसूरती देखकर आपका मन बार-बार यहां आने को करेगा। विशाल संमुद्र के साथ-साथ आप यहां पर पाम के लंबे-लंबे खूबसूरत पेड़ भी देख सकते है।

इस शहर का सनराइस और सनसेट का नजारा दुनियाभर में फेमस है। इस शहर के आकर्षण की फेमस जगहें व्यू पार्क और लाइट हाउस। इसके अलावा आप यहां के फेमस मंदिर, चर्च, झीलें और ऐतिहासिक पैलेस देख सकते है।

इन सब जगहें को अलावा यहां का पहाड़ी पर बना कृष्णपुरम पैलेस भी घूमने के लिए सही है। खूबसूरत बगीचें, फव्वारे और तालाब से घिरे इस महल की खूबसूरती देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इसके अलावा यहां देखने के लिए पांडवन रॉक गुफा भी है।

अलेप्पी के पथिरामन्नल द्वीप पर स्थित सबसे फेमस वेंबनाड झील में आप हाउस बोटिंग का मजा लेसकते है। पथिरामन्नल कई दुर्लभ पक्षियों का घर है, जोकि पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है। इसके अलावा आप यहां अम्बालापुझा श्रीकृष्ण मंदिर, मुल्लक्कल राजेश्वरी मंदिर, थुआ चर्च, सेंट एन्ड्रियूज चर्च, सेंट सेबेस्टियन चर्च और चंपाकुलम चर्च जैसी धार्मिक जगहें भी देख सकते है।

Punjab Kesari