Feng Shui Tips: घर में रखेंगे ये चीजें तो आएगी खुशहाली

punjabkesari.in Wednesday, Mar 21, 2018 - 05:29 PM (IST)

घर में रखी चीजों का उस घर में रहने वाले लोगों पर सकारात्मक और नाकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। अधिकतर लोगों को यह नहीं पता होता किस शो पीस को लगाने से नुकसान होगा और किस से फायदा। वह बिना यह जाने कोई भी चीज घर में लगा देते हैं। इससे बाद में कई नुकसान होते हैं। एेसे में फेंगशुई के हिसाब से घर में शो पीस रखने से संपन्नता और खुशहाली आती है। आइए जानते हैं उन शो पीस के बारे में।

 

1. मछलियां


मछली रखने से घर की खूबसूरती बढ़ने के साथ ही शांति भी बनी रहती है। अगर आप एक्वेरियम नहीं रख सकते तो इनकी तस्वीर भी लगा सकते हैं। इसको किसी भी दिशा में लगाना शुभ मना जाता है। 


2. सिक्के 
घर में या पति के पर्स में सिक्के रखना अच्छा रहता है। एेसा करने से घर परिवार में सुख  समृद्धी बढ़ने के साथ ही पैसे की किल्लत नहीं होती है। सिक्कों को हमेशा अलमारी के दक्षिण कोने में रखना चाहिए।


3. घंटी 


घंटी फेंगशुई को घर में लगाना सब से शुभ माना जाता है। इसको घर के मेन दरवाजे के ऊपर लगाएं। मगर याद रहे की 3 घंटियों को हमेशा साथ में लगाएं। इससे घर में सकारात्मक  ऊर्जा का वास होगा।


4. हाथी 


घर में सकारात्मक उर्जा लाने के लिए दक्षिण- पूर्व दिशा में हाथी की तस्वीर या प्रतिमा रखें। माना जाता है कि हाथी अपनी सूंड से सारी पॉजिटिव एनर्जी को अपनी तरफ खीच लेता है।

 

5. लाफिंग बुद्धा


लाफिंग बुद्धा तो हर किसी घर में देखने को मिल जाता है। मगर याद रखे की कभी भी लाफिंग बुद्धे को खरीद कर घर में न रखें। अगर कोई आपको यह गिफ्ट में देता है तो इसको मुख्य दरवाजे के सेंटर वाले टेबल के ऊपर रखें। एेसा करने से जो भी आपके घर मे आएगा उसका स्वागत लाफिंग बुद्धा मुस्कुराता हुआ करेगा।

 

6. बांसुरी


घर में बांसुरी रखने से भी पॉजिटिव एनर्जी आती है। बांसरी को घर में किसी भी तरफ रख सकते हैं। इसको रखने से घर में सुख शांति बनी रहती है।


 

Punjab Kesari