दिन के अनुसार घर में रखें यह चीज, हर परेशानी होगी दूर

punjabkesari.in Saturday, Jan 02, 2021 - 02:54 PM (IST)

हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा का विशेष महत्व है। इसके साथ ही हफ्ते के सातों दिन किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित है। साथ ही ही इन्हें कोई ना कोई रंग अति मनभावन है। ऐसे में वास्तु के अनुसार, दिन के हिसाब रंग का चुनाव करके घर में कुछ चीजें रखने से लाभ मिलता है। इससे जीवन की परेशानियां दूर होकर भाग्य साथ देता है। नौकरी व कारोबार में तरक्की मिलने के साथ हर कार्य में सफलता मिलती है। 

सोमवार

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। उन्हें सफेद रंग अतिप्रिय होने से इस दिन इस कलर की कोई चीज लेकर घर के हॉल में लगाना शुभ होता है। आप इस रंग की कोई फोटो, पेंटिंग, शोपीस आदि रख सकते हैं। 

मंगलवार

मंगलवार श्रीराम भक्त हनुमान जी का दिन माना जाता है। उनका मनभावन रंग केसरिया और लाल है। ऐसे में इस दिन इन में से किसी एक रंग का शोपीस या पेंटिंग खरीदें। साथ ही उसे घर की दक्षिण दिशा में रखें। इससे जीवन की समस्या खत्म होकर भाग्य में वृद्धि होगी। 

 

बुधवार

यह दिन बुध ग्रह व प्रथम पूजनीय गणेश जी को समर्पित माना जाता है। इस दिन में कोई शुभ काम करने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस दिन किया काम जल्दी ही सफल हो जाता है। इसीलिए बुधवार के लिए बुद्ध काम शुद्ध भी कहा जाता है। दोनों को हरा रंग अतिप्रिय है। ऐसे में इस दिन इस कलर की कोई चीज या चित्र घर के मुख्यद्वार के आस-पास लगाना चाहिए। इससे कार्यों में आ रही बाधा दूर होकर सफलता के रास्ते खुलेंगे। 

वीरवार 

वीरवार को बृहस्पतिवार भी कहा जाता है। यह सभी ग्रहों के गुरू बृहस्पति देव का माना जाता है। ऐसे में वीरवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनने व इसी रंग की कोई चीज रसोईघर में जरूर रखें। इससे जीवन की परेशानियां दूर होकर सफलता के रास्ते खुलते हैं। 

शुक्रवार

शुक्रवार का दिन शुक्र देव व देवी-देवताओं को समर्पित माना जाता है। इन दिन देवी लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा होने से उनके मनभावन रंग यानी सफेद पकवान बनाने चाहिए। इसके साथ ही देवी मां की कृपा पाने के लिए गुलाबी या रंग-बिंरगी चुनरी घर के मंदिर में जरूर रखें। इससे घर में हमेशा अन्न व धन की बरकत बनी रहेगी। 

शनिवार

शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव का होता है। इनका मनपंसद रंग काला व नीला है। ऐसे में लोग इनकी कृपा पाने के लिए खासतौर पर इस कलर के  कपड़े पहनना पहनते हैं। इसके साथ ही इन रंगों का कोई शो पीस या पेंटिग घर की सीढ़ियों के पास लगाने से लाभ होगा।

रविवार

रविवार का दिन सूर्य देवता का माना जाता है। इस दिन सुनहरे, संतरी, गुलाबी व लाल रंग का विशेष होता है। ऐसे में रविवार के दिन इस रंग की चीजें बच्चे के कमरे में लगाएं। इससे उनकी एकाग्रता शक्ति बढ़ने के साथ मानसिक व शारीरिक विकास होने में मदद मिलेगी।

 

आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Content Writer

neetu