घर में फ्लोरिंग करवाते समय ध्यान में रखें ये बातें

punjabkesari.in Monday, Mar 05, 2018 - 06:24 PM (IST)

महिलाओं में घर को सुंदर बनाने का अलग ही एक क्रेज होता है। चाहे घर छोटा हो या बड़ा हर कोई अपने घर को स्टाइलिश दिखाना चाहता है। घर को खूबसूरत बनाने के लिए आजकल फ्लोरिंग का बहुत ज्यादा चलन हैं। मार्किट में कई तरह की टाइल्स आसानी से मिल जाती है। मगर कई बार गलत टाइल्स का चुनाव करने से घर को सुंदर बनाने कि जगह पर बदसूरत बना देता हैं। अगर आप भी घर में फ्लोरिंग या टाइल्स करवाने के बारे में सोच रहें तो इससे पहले कुछ बातों पर ध्यान जरूर दें। आज हम आपको उन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहें हैं, जो आपके काम आ सकती हैं। 

 

1. दीवारों के कलर साथ मैचिंग फ्लोरिंग


दीवारों से मैचिंग करती ही फ्लोरिंग करवाएं। अगर आपके घर की दीवारों का कलर डार्क है तो हल्के रंग की फ्लोरिंग का चुनाव करें। वहीं अगर दीवारों का रंग लाइट है तो डार्क रंग की फ्लोरिंग करवाएं।

 

2. एक ही तरह की टाइल्स


आजकल ज्यादातर लोगों के घर छोटे हैं। छोटे घर में हमेशा एक ही तरह की टाइल्स का इस्तेमाल करें। एेसा करने से घर सुंदर व स्टाइलिश दिखेगा।

 

3. किचन मे सॉफ्ट कलर


किचन वह जगह होती है जहां पर घर की महिलाएं सबसे ज्यादा समय बिताती है। किचन के लिए हमेशा सॉफ्ट कलर की टाइल ही लगाएं। इससे किचन सुंदर लगता है।

 

4. बाथरूम में सॉफ्ट व लाइट कलर


हल्के शेड की टाइल्स आपको रिलेक्स फील करवाती हैं, इसलिए घर के बाथरूम में सॉफ्ट और लाइट कलर का ही इस्तेमाल करें। इससे बाथरूम सुंदर और स्टाइलिश लगेगा।

 

Punjab Kesari