विज्ञापन देखकर ना खरीदें ऐसा टूथ ब्रश, मसूड़े और दांत दोनों होंगे खराब

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2020 - 05:38 PM (IST)

दांतों को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना ब्रश करना बहुत ही जरूरी है ताकि दांतों को कीटाणुओं से बचाया जा सके और हमारे मसूड़े भी स्वस्थ रहे लेकिन जबकि हम मसूड़ों के स्वस्थ को इग्नोर कर देते हैं और चुन लेते हैं गलत ब्रश। चलिए आपको बताते हैं कि आप टूथब्रश खरीदते समय क्या- क्या गलती कर देते हैं।

सबसे पहली गलती विज्ञापन देखकर टूथब्रश खरीदना

अक्सर लोग टी. वी में विज्ञापन देखकर टूथब्रश खरीदते है। मगर ऐसा जरूरी नहीं होता कि जैसा विज्ञापन में बताया जा रहा है टूथब्रश वैसा ही हो। असल में इन विज्ञापनों द्वारा कंपनी अपनी चीजों को बेचने के लिए अलग-अलग ढंग से टूथब्रश की क्वालिटी बता कर उसे खरीदने के लिए झांसे में डालने का काम करती है लेकिन आप दिमाग व पूरी समझ लगाकर इसे खरीदें तो अच्छा है।

ब्रिसल्स हो सुपर सॉफ्ट

टूथब्रश हमेशा सॉफ्ट ब्रिसल्स का खरीदे। रिसर्च के अनुसार भी इससे दांतों की सफाई अच्छे व सही ढंग से होने में मदद मिलती है। यह मसूड़ों को कोई नुकसान पहुंचाएं बिना उसकी कोमलता से सफाई करता है। इसतरह मसूड़ों से संबंधित दर्द होना, खून का निकलना आदि परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके अलावा हार्ड ब्रिसल्स वाला टूथब्रश का इस्तेमाल करने से मसूड़ों से जुड़ी समस्या होने के साथ सेंसिटिविटी की परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है।

टूथब्रश की ग्रिप करें चैक

बाजार में अलग-अलग तरह के ग्रिप वाले टूथब्रश मिलते है। ऐसे में इसे खरीदने से पहले ग्रिप को जरूर चैक करें। असल में किसी- किसी टूथब्रस में रबड़ की ग्रिप पाई जाती है। इसलिए अच्छी सी ग्रिप वाले ब्रश को खरीदें। अच्छी ग्रिप होने से इसकी पकड़ मजबूत होगी। ऐसे में दांतों की सफाई बेहतर ढंग से करने में मदद मिलती है।

ब्रैंड का भी रखें ख्याल 

कभी भी बिना ब्रैंड का टूथब्रश न खरीदें। क्योंकि ऐसे ब्रश की किसी भी तरह की जांच नहीं की गई होती है। इसतरह के ब्रश दांतों को नुकसान पहुंचाने का काम कर सकते है। 

टूथब्रश हेड कितना चौड़ा हो

हमेशा ऐसा टूथब्रश खरीदे जिसका हेड पार्ट ज्यादा चौड़ा होने की जगह पतला हो। आप नैरो हेड वाले टूथब्रश को खरीद सकते है। यह दांतों को बिना कोई नुकसान पहुंचाएं अच्छे से सफाई करता है। यह मुंह के अंदर तक जाकर पीछे वाले दांतों की भी बेहतर तरीके से सफाई करता है। इसकी जगह अगर हेड पार्ट ज्यादा चौड़ा होगा तो यह सभी दांतों की सही तरीके से सफाई नहीं कर पाएंगा। ऐसे में मुंह में प्लॉक जमा रह सकते है, जिससे दांतों में दर्द और सड़न पैदा होने का खतरा बढ़ता है।

बच्चों के लिए खरीदे सही साइज का ब्रश

बाजार में अलग-अलग साइज के ब्रश मिलते है। इसलिए इसे खरीदते समय अपने बच्चों के लिए सही साइज चुने। ज्यादा बड़ा ब्रश होने पर बच्चे उससे ठीक से दांतों की सफाई नहीं कर सकते है। साथ ही बड़े साइज के ब्रश उनके मुंह में लग कर उन्हें नुकसान पहुंचाने का भी काम कर सकते है। मार्किट में बच्चों के लिए बहुत से डिजाइन के टूथब्रश मिलते है। इसलिए उन्हें ही खरीदें। ये ब्रश सही साइज और सॉफ्ट होने से कोमलता से बच्चों के दांतों की सफाई करने में मदद करते हैं।

Content Writer

neetu