बच्चे के दांतों को हेल्दी बनाए रखने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

punjabkesari.in Saturday, Feb 26, 2022 - 12:58 PM (IST)

छोटे बच्चे खाने-पीने के मामले में मूडी होते हैं। वहीं इन्हें मीठी चीजें खाना ज्यादा पसंद होती है। मगर इससे दांतों से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। एक्सपर्ट अनुसार, बच्चों की डेली डाइट व डेंटल हाइजीन का खास ध्यान रखना चाहिए ताकि उन्हें दांतों संबंधी कोई परेशानी ना हो। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बच्चों के स्वस्थ दांतों के लिए कुछ हेल्दी फूड व टिप्स बताते हैं...

एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर चीजें

बच्चों के दातों को हेल्दी रखने के लिए उनकी डेली डाइट में एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर चीजों शामिल करें। ये दांतों के संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। इसके साथ मसूड़ों व दांतों को हेल्दी बनाएं रखने में मदद करते हैं। इसके लिए हरी सब्जियां, फल, नट्स आदि बच्चों को खिलाएं।

विटामिन सी से भरपूर चीजें

बच्चों की डेली डाइट में विटामिन सी से भरपूर चीजों शामिल करें। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होकर संक्रमण की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। इसके साथ ही दांत व मसूड़े स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। इसके लिए बच्चों को रोजाना स्ट्रॉबेरी, ऑरेंज, कीवी, एवोकाडो, ब्रोकोली आदि विटामिन सी से भरपूर चीजें शामिल करें।

PunjabKesari

कैल्शियम से भरपूर चीजें

हड्डियों व दांतों का विकास करने के लिए कैल्शियम से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। इससे दांतों को स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। एक्सपर्ट अनुसार, इनेमल मुख्य रूप से कैल्शियम और फास्फोरस से बना होता है। ऐसे में इससे भरपूर चीजों का सेवन करने से इनेमल की सुरक्षा रहती है।

इन बातों का रखें ध्यान

 

. दिन में 2 बार ब्रश करवाएं

बच्चों को बचपन से ही सुबह उठकर व सोने से पहले ब्रश करने की आदत डालें। इससे उनके दांत व मसूड़ों हल्दी रहेंगे। ऐसे में इससे जुड़ी समस्याएं होने से बचाव रहेगा।

PunjabKesari

. शुगरी आइटम्स जैसे मिठाइयां, सोडा, कैंडीज से दूर रखें

बच्चों को मीठा अधिक पसंद होता है। मगर इसका अधिक सेवन करने से दांतों व मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। इससे बचने के लिए बच्चों को शुगरी आइटम्स से दूर रखें। आप बच्चों को हफ्ते में 1-2 बार ही ये चीजें खाने को दें।

. चीनी की जगह गुड़ या शक्कर का यूज करें

आप बच्चों के दांत हेल्दी रखने के लिए उनकी डाइट में चीनी की जगह गुड़ या शक्कर शामिल करें। इससे उनका स्वाद और सेहत दोनों बरकरार रहेगी।
 

pc: freepik


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static