वास्तु अनुसार घर में रखें ये शुभ चीजें, गुड़लक में बदल जाएगा बैडलक

punjabkesari.in Saturday, Nov 20, 2021 - 12:45 PM (IST)

हर कोई कामना करता है कि उसका जीवन सुख-सुविधाओं से भरा रहे। मगर कई बार कड़ी मेहनत करने पर भी पूरा फल नहीं मिल पाता है। इसके अलावा घर पर पैसा ना टिकने की परेशानी होती है। ऐसे में अगर आप भी इससे परेशान है तो वास्तु से जुड़ी कुछ चीजें घर पर रख सकती हैं। मान्यता है कि इस चीजों से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में काम में लगन लगने के साथ आर्थिक परेशानी दूर होती है।

गणेश जी की दो प्रतिमाएं

घर के मुख्य दरवाजे पर अंदर व बाहर की ओर प्रथम पूजनीय गणेश जी की 2 प्रतिमाएं लगाएं। मूर्तियों को इसतरह लगाएं कि उनकी पीठ एक-दूसरे से जुड़ती दिखाई दें। वास्तु अनुसार, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। साथ ही जीवन की समस्त समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

PunjabKesari

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बेहद विशेष माना जाता है। कहा जाता है कि इसमें देवी-देवता वास करते हैं। वास्तु अनुसार, इसे घर की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार और सुख-समृद्धि का वास होता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, तुलसी पूजा करने से धन की देवी लक्ष्मी जी की असीम कृपा बरसती है। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

क्रिस्टल बॉल

वास्तु व फेंगशुई में क्रिस्टल बॉल को शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली व शांति का वास होता है। इसके साथ ही पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होने में मदद मिलती है। वास्तु अनुसार,  क्रिस्टल बॉल को घर के दरवाजे या खिड़की के ऊपर लगाना शुभ माना जाता है।

PunjabKesari

धातु का कछुआ

कछुए को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि घर पर धातु का कछुआ रखने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। वास्तु अनुसार, इसे घर की उत्तर दिशा में ही लगाना चाहिए।

हाथी की मूर्ति

कछुए की तरह हाथी की मूर्ति भी बेहद शुभ होती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, इसे घर पर रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

PunjabKesari

मिट्टी का घड़ा

मिट्टी के बेहद पवित्र माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, मिट्टी का घड़ा घर पर रखने से पैसों की किल्लत दूर होती है। इसे हमेशा घर की उत्तर दिशा में ही रखना चाहिए। इसके साथ ही इस बात का खास ध्यान रखें कि घड़ा कभी भी खाली ना हो।

हंसों का जोड़ों

जिन घरों में पति-पत्नी में झगड़े होते हो उन्हें बेडरूम में हंसों के जोड़े की मूर्ति या तस्वीर लगानी चाहिए। मान्यता है कि इससे रिश्तों में प्यार बना रहता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static