पवित्र मानी जाने वाली ये 5 चीजें आपको घर में जरूर रखनी चाहिए

punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2020 - 10:14 AM (IST)

हर कोई अपने घर- परिवार को सुख व खुशहाली से भरा देखना चाहते हैं। मगर कई बार लाख कोशिशों के बावजूद भी घर में लड़ाई- झगड़ों भरा माहौल बना रहता है। ऐसे में बात अगर ज्योतिष व वास्तुशास्त्र की करें तो उनके अनुसार, घर में कुछ चीजों को रखना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर का नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है। साथ ही घर में देवी- देवताओं का वास होने के साथ सुख-समृद्धि व शांतिभरा वातावरण बना रहता है। जीवन की चल रही सभी परेशानियों का हल हो सफलता के रास्ते खुलते हैं। तो चलिए जानते हैं उन शुभ चीजों के बारे में...

चंदन

वास्तु के अनुसार, चंदन बेहद पवित्र होता है। इससे देवी-देवताओं की पूजा की जाती है।‌ इसे पूजास्थल में रखने से घर का माहौल खुशनुमा व सकारात्मकता से भरा रहता है। साथ ही रोजाना पूजा के बाद चंदन से देवी-देवताओं को तिलक लगाने के बाद खुद के माथे पर लगाना चाहिए। इससे मन की चंचलता दूर हो शांति मिलती है।

वीणा

वीणा को सबसे शुद्ध वाद्य यंत्र माना जाता है। यह मां सरस्वती को अति प्रिय होने से इसे घर में रखना शुभ होता है। इससे घर के सदस्यों की बुद्धि व ज्ञान में वृद्धि होती है। घर के सदस्यों में चल रहा तनाव दूर हो प्यार बढ़ता है। साथ ही मुश्किल घड़ी में भी धैर्य से रहने की शक्ति मिलती है। 

देसी घी 

घर में देसी घी रखना व सेवन करना शुभ माना जाता है। सुबह- शाम पूजाघर और तुलसी माता के आगे घी का दीपक जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है। घर में मौजूद नकारात्मकता दूर सुख-समृद्धि व शांति आती है। साथ ही इसके सेवन से शरीर को शक्ति मिलने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। 

साफ पानी

वास्तु के अनुसार, घर पर साफ पानी भर कर रखना चाहिए। साथ ही घर पर मेहमान आने पर उन्हें सबसे पहले पानी पिलाना चाहिए। माना जाता है कि इससे कुंडली के सभी दोष और पैसों से जुड़ी परेशानियों का दूर होती है। 

शहद

शहद को घर में रखना शुभ माना जाता है। इससे देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। मान्यता है कि जिन घरों में रोज पूजा होती है। उन्हें शहद को घर के पूजास्थल में रखने के साथ रोजाना इसे भगवान जी को अर्पित करना चाहिए। इससे घर का वास्तुदोष दूर होने के साथ अन्न व धन की कमी नहीं होती है।

Content Writer

neetu