Vastu Shastra: परिवार की खुशहाली के लिए घर में जरूर रखें ये चीजें

punjabkesari.in Wednesday, Jan 26, 2022 - 10:38 AM (IST)

वास्तु का हमारे जीवन में गहरा संबंध माना जाता है। ऐसे में इससे जुड़ी कुछ चीजें घर पर रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती हैं। इसके साथ ही जीवन में खुशहाली का आगमन होने से परिवार में एकता बनी रहती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

गंगाजल

वास्तु अनुसार, घर के मंदिर में गंगाजल जरूर रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसतरह परिवार में एकता, खुशहाली बरकरार रहती है।

पिरामिड

घर पर मेटल से बना पिरामिड रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर की दरिद्रता दूर होकर खुशहाली का आगमन होता है। इसे घर की उस जगह पर रखें जहां परिवार के सदस्य सबसे ज्यादा समय बीताते हो।

मां लक्ष्मी की तस्वीर

वास्तु अनुसार, मां लक्ष्मी को धन व सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। घर पर देवी मां की कमल के आसन में बैठी और हाथ से सोने के सिक्के गिराते हुए तस्वीर लगाएं। मान्यता है कि इससे घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

हरे रंग के तोते की तस्वीर

घर में हरे रंग के तोते की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली का वास होता है। इसे स्टडी रूम में लगाने से बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है।

मोर पंख

मोर पंख भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय माना जाता है। मान्यता है कि इसे घर के पूजा स्थल में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली का वास होता है।

पानी से भरा घड़ा

घर पर पानी से भरा घड़ा और मटका रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है। वास्तु अनुसार इसे घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इसके साथ ही इसे कभी भी खाली रखने से बचना चाहिए।

Content Writer

neetu