घर पर जरूर रखें फेंगशुई से जुड़ी ये 7 चीजें, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

punjabkesari.in Saturday, Mar 20, 2021 - 12:48 PM (IST)

आज के लोग घरों को सजाने में अलग-अलग चीजें रखना पसंद करते हैं। मगर बात चीनी फेंगशुई की करें तो इसके अनुसार, घर में कुछ चीजें रखने से सुख-समद्धि व खुशहाली का आगमन होता है। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर सकारात्मक में बदल जाती है। ऐसे में घर की खूबसूरती बढ़ने के साथ जीवन की समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। तो चलिए आज हम आपको फेंगशुई से जुड़ी कुछ खास चीजें व उनका महत्व बताते हैं...

1. सुख-समृद्धि दिलाएगा यह पौधा

चीनी वास्तु में बांस के पौधे का विशेष महत्व है। इससे घर पर लगाने से सुख-समृद्धि आने के साथ परिवार की सेहत बरकरार रहती है। इसे हमेशा घर के पूर्वी कोने व वहां लगाएं जहां घर के सदस्य एक साथ बैठते हो। 

2. ऐसे करें नकारात्मक ऊर्जा दूर

घर में नकारात्मक ऊर्जा होने से वातावरण अशांत रहता है। इससे बचने के लिए घर पर चीनी ड्रैगन की मूर्ति रखें। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाएगी। इसके अलावा घर के मेन गेट या खिड़की पर विंड चाइंम लगाना भी शुभ होता है।

3. घोड़े की मूर्ति या तस्वीर

घोड़े को तरक्की, सेहत व सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में घर पर इसकी मूर्ति या तस्वीर लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली आने के साथ कारोबार व नौकरी से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। 

4. आर्थिक स्थिति होगी मजबूत 

फेंगशुई के अनुसार, घर की पूर्वी दिशा में पिरामिड का रखना शुभ होता है। इससे आर्थिक परेशानियां दूर होकर आय के नए स्त्रोत बनते हैं। 

5. सेहत रहेगी दुरुस्त 

कछुए को सेहत व धन का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में घर की उत्तर दिशा में जार में पानी भरकर उसमें किसी भी धातु का कछुआ रखें। इससे बीमारियों से बचाव रहने के साथ ही धन संबंधी समस्याएं दूर होगी।  ​

6. रिश्तों में आएगी मिठास 

जिन घरों में आएदिन पति-पत्नी में झगड़े रहते हैं। उन्हें बेडरूम में लव बर्ड रखने चाहिए। इससे घर में पॉजीटिविटी फैलेगी। साथ ही रिश्तों में चल रही खटास दूर होकर रिश्तों में मिठास आएगी। 

7. इससे होगी भाग्य में उन्नति

अगर आप भी जीवन में परेशानियों से घिरे है तो घर पर मछलियों का जोड़े लटकाएं। इससे भाग्य में उन्नति होने के साथ घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहेगी। साथ ही नौकरी व कारोबार संबंधी समस्याएं दूर होगी। 


 

Content Writer

neetu