Vastu Tips: गरीब को भी अमीर बना देंगे ये 8 टोटके

punjabkesari.in Monday, Dec 09, 2019 - 04:08 PM (IST)

घर में कलह-कलेश, धन की हानि, सुख-शांति न होने का कारण वास्तुदोष हो सकता है। जिससे घर में नेगेटिविटी बनी रहती है। मगर आप छोटे-छोटे टोटके अपनाकर इन सभी समस्याओं से बच सकते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ आसान से टोटके बताते हैं जिनसे ना सिर्फ घर में पॉजीटिव एनर्जी आएगी बल्कि सुख-समृद्धि के साथ खुशियां भी फैल जाएंगी। 

3 सिक्के

घर की खुशहाली और बरकत बनाएं रखने के लिए तिजोरी में तांबे के 3 सिक्के रखने चाहिए। जिससे घर में सुख- शांति बनी रहती है। त्योहारों के दिनों में इन्हें निकाल कर पूजा करने से शुभ फल मिलता है। 

श्रीयंत्र

घर के मंदिर में श्रीयंत्र का होना शुभ फलदायी होता है। मान्यता है कि ऐसे घर में लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहती है। 

क्रिस्टल बॉल

मन में शांति और ध्यान लगाने की शक्ति बढ़ाने के लिए घर में क्रिस्टल बॉल रखना चाहिए। इसे घर में ऐसी जगह पर रखना चाहिए जिससे यह आसानी से दिखाई दें। आप इसे अपने काम करने या बच्चों के स्टडी रूम में भी रख सकते हैं।

घोड़े की तस्वीर

घोड़ा ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। लेकिन घर में इसकी तस्वीर या पेंटिग भगवान की तस्वीरों या मूर्तियों के सामने लगाने से बचना चाहिए। ऐसा करना वास्तु दोष का कारण बनता है। इसलिए इसे हमेशा घर के दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। जिससे सुख- समृद्धि के साथ घर में शांति भरा माहौल बना रहता है।

शिवलिंग 

घर में शिवलिंग होने से वास्तुदोष दूर होने के साथ पैसों की कमी नहीं होती है। याद रखें इसे हमेशा घर में सीधा लाना की जगह पूरी विधि-विधान से इसकी स्थापना करनी चाहिए। रोजाना इनकी पूजा करने से घर में मौजूद नैगेटिविटी दूर होती है।

झाड़ू

घर में सुख- शांति और पॉजीटिव एनर्जी के लिए झाड़ू को अलग स्थान पर रखना चाहिए। जहां से वह किसी की भी नजर में जल्दी न आ सके। झाड़ू के ऊपर कोई भारी चीज रखने और इसे जोर से पटके से भी बचें।

सूर्योदय से पहले जागना

सूरज के निकलने के बाद जागने से रोग, धन हानि संबंधी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। इसलिए सूर्योदय से पहले ही जाग जाना और बिस्तर को छोड़ देना चाहिए। 

ओम आकृति

घर के मुख दरवाजे पर ओम की आकृति लगाने से वास्तुदोष ठीक होता है। इसकी नियमित रूप से पूजा करने से नैगेटिव एनर्जी दूर होती है। घर में सुख- शांति और धन की हानि नहीं होती।

 

Content Writer

Vandana