लोगों की ही नहीं, खुद की नजर से भी दूर रखें ये 3 सिक्के

punjabkesari.in Thursday, Dec 05, 2019 - 01:18 PM (IST)

वास्तुशास्त्र के अनुसार हर दिशा का अपना विशेष महत्व होता है। व्यक्ति के आसपास पड़ा सामान उसके जीवन पर विशेष प्रभाव डालता है, फिर चाहे वो घर हो या दुकान। आइए पता करते हैं घर की कौन सी दिशा में पड़ा घर का सामान व्यक्ति की किस्मत बदल सकता है...

उत्तर दिशा में कुबेर

उत्तर दिशा में धन के देवता कुबेर जी राज करते हैं। मान्यता है कि उत्तर दिशा में कुबेर की मूर्ति रखने से धन -वैभव और सुख- सौभाग्य मिलता है। तिजोरी या फिर धन-दौलत से भरी अलमारी को घर की उत्तर दिशा में रखना बहुत शुभ माना जाता है।

उत्तर दिशा में रखें 3 सिक्के

अपनी घर और दुकान की उत्तर दिशा में 3 चांदी या वास्तु के सिक्के कपडे़ में बांध कर रखें, ध्यान रहे इन सिक्कों पर किसी दूसरे की नजर नहीं डलनी चाहिए। नजर में आने पर सिक्के अपना काम पूरी तरह से नहीं कर पाएंगे। इस तरह सिक्के रखने से कारोबार और घर में लड़ाई-झगड़े से जुड़ी सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। कोशिश करें इन्हें आप खुद भी रोज न देखें, दिन में एक बार सफाई करते वक्त ही इन्हें देखना ठीक रहता है। जिस कोने में ये सिक्के रखें उस जगह को नौकर की जगह खुद अपने हाथ से साफ करें। 

तांबे का कलश

उत्तर दिशा में तांबे  का कलश और पानी वाला नारियल रखने से घर में सकारात्मकता बढ़ती है। ऐसा करने से जहां घर में धन की वृद्धि होती हैं वहीं बुरी शक्तियों से भी घर बचा रहता है।

पिरामिड

घर की उत्तर दिशा में पिरामिड रखने से वास्तुदोष पूरी तरह से खत्म हो जाता है। यदि आपके बच्चे पढ़ने-लिखने में कमजोर हैं तो उनके स्टडी टेबल पर भी पिरामिड रखा जा सकता है।

सोने की सही दिशा

यदि आप चाहते हैं कि आपको चैन की नींद आए तो ऐसे सोते समय अपना सिर उत्तर दिशा की तरफ रखें। चैन की नींद के साथ-साथ आपको बुरे सपने भी नहीं आएंगे।

 

Content Writer

Harpreet