Vastu Tips: बरकत और समृद्धि के लिए घर की इस दिशा में रखें तिजोरी!

punjabkesari.in Monday, Feb 21, 2022 - 01:13 PM (IST)

वास्तु में घर की उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा को बेहद शुभ माना जाता है। इनका सीधा संबंध आर्थिक संपन्नता माना गया है। इसके साथ ही इन दिशाओं में कुछ खास चीजें रखने से पैसों की किल्लत दूर होती है। जीवन संबंधी समस्याएं दूर होकर घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होता है। चलिए जानते हैं घर की किस दिशा में क्या रखना चाहिए...

इस दिशा में रखें तिजोरी

वास्तु अनुसार, घर की उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर जी की मानी जाती है। ऐसे में इस दिशा में तिजोरी, अलमारी आदि रखना शुभ माना जाता है। वास्तु अनुसार, इससे घर में हमेशा धन की बरकत बनी रहती है।

इस दिशा पर रखें नीले रंग का पिरामिड

वास्तु अनुसार, घर की उत्तर दिशा में नीले रंग का पिरामिड रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ अगर संभव हो सके तो इस दिशा की दीवारों को नीला पेंट करवाएं।

इस दिशा पर रखें कांच का बाउल

एक कांच के बड़े बाउल में चांदी के सिक्के डालकर घर की उत्तर दिशा पर रखें। वास्तु अनुसार, इससे घर में पैसों की तंगी नहीं होती है।

इस दिशा पर लगाएं भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति

वास्तु अनसुार, घर की पूर्व-उत्तर दिशा में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति रखनी चाहिए। इसके साथ ही रोजाना यहां दीया जलाकर पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा इस दिशा की साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसा करने से गणपति बप्पा और देवी लक्ष्मी जी की कृपा घर-परिवार पर बनी रहती है। इससे जीवन व धन संबंधी कोई समस्या नहीं होती है।

इस दिशा पर लगाएं पौधा

घर की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा या आंवले का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अन्न व धन संबंधी समस्याओ से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही घर की उत्तर दिशा में पानी की खास व्यवस्था होनी चाहिए।

 

 

 

Content Writer

neetu