जन्माष्टमी से पहले घर के इस कोने में रखें मोर पंख, भगवान कृष्ण की हमेशा बरसेगी कृपा

punjabkesari.in Monday, Aug 11, 2025 - 06:26 PM (IST)

नारी डेस्क: वास्तु शास्त्र में मोर पंख (मोर का पंख) का विशेष महत्व है। मोर पंख को सौभाग्य, समृद्धि, और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। जन्माष्टमी से पहले घर में मोरपंख लाना शुभ माना जाता है क्योंकि यह भगवान कृष्ण को प्रिय है, यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और घर में सुख-समृद्धि व सकारात्मकता लाता है। चलिए जानते हैं इसके और भी फायदे और इसे रखने की क्या है सही दिशा। 

PunjabKesari
वास्तु के अनुसार मोर पंख रखने के फायदे

यह घर में शांति और संतुलन बढ़ाता है। भगवान कृष्ण का प्रिय   मोर पंख धन और समृद्धि के रास्ते खोलता है साथ ही रिश्तों में मिठास और प्रेम बढ़ाता है। अगर आपने नकारात्मकता और बुरी नजर से परिवार को बचाना है तो घर में मोर पंख जरूर रखें। यह मनोबल और आत्मविश्वास को मजबूत करता है।


वास्तु के अनुसार मोर पंख रखने की सही जगह

वास्तु के अनुसार  उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण)  सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र होती है। मोर पंख यहां रखने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। इसके अलावा पूर्व दिशा में भी मोर पंख रखने से परिवार में खुशहाली और स्वास्थ्य लाभ होता है। मोर पंख को सजावट के रूप में बैठक कक्ष या पूजा स्थल में लगाना शुभ माना जाता है, इससे सकारात्मक वाइब्स मिलती हैं। घर के मुख्य दरवाजे के पास माेर पंख रखने के भी कई फायदे हैं,  इससे घर में आने वाली ऊर्जा शुद्ध और शुभ बनती है।

PunjabKesari
इन बातों का जरूर रखें ध्यान

मोर पंख साफ-सुथरे और अच्छे Condition में होने चाहिए। मोर पंख को जमीन पर नहीं रखना चाहिए, इसे दीवार पर या ऊंचे स्थान पर सजाना उचित होता है। यदि मोर पंख पुराना हो या टूट-फूट गया हो, तो उसे बदल देना चाहिए क्योंकि खराब पंख वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static