बुरी शक्तियों का नाशक है मोर पंख, बच्चे के जिद्दीपन का भी यही इलाज

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2020 - 01:56 PM (IST)

मोर पंख भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय वस्तुओं में से एक है। ऐसे में इसे घर पर या अपने पास रखना काफी शुभ फलदाई माना जाता है। यह घर का माहौल पॉजिटिव रखने के साथ घर-परिवार को बुरी नजर से बचाने का काम करता है। आइए जानते हैं घर पर मोर पंख को रखना किस प्रकार शुभ है...

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

मोर का पंख घर पर रखने से सुख-शांति व समृद्धि आती है। साथ ही कारोबार में तरक्की मिलती है। आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए मोर का पंख घर की दक्षिण- पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

पॉजिटिव एनर्जी 

घर में मोर का पंख रखने से साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में खुशहाली भरा माहौल बना रहता है।

नजर से बचाएं

नवजात शिशु को चांदी की ताबीज में मोर का पंख डालकर पहनना चाहिए।‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ ऐसा करने से उसका बुरी नजर से बचाव रहता है। 

वास्तुदोष करें दूर

घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर के साथ मोर का पंख रखने से वास्तुदोष दूर होता है। साथ ही घर के मेन गेट हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। 

सफलता दिलाए

घर के साथ-साथ अपने पास मोर का पंख रखना शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, इसे अपने पास रखने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

बच्चे का जिद्दीपन होता है कम

घर के पंखों पर मोर का पंख लगाने से बच्चे का ज़िद्दीपन कम होता है। इसके लिए छत के पंखे के पंखों पर मोर के पंख बांध दें। ऐसे में बच्चे पर जिनी इस पंखे की हवा पड़ेगी उसका जिद्दीपन उतना ही कम होगा। 

राहू दोष होता है दूर

वास्तु के अनुसार घर, जेब या डायरी पर मोर का पंख रखने से राहू दोष दूर होता है। अगर आप इसे घर पर लगाना चाहते हैं तो इसके लिए इसे घर की पूर्वी और उत्तर- पश्चिम दीवार पर ही लगाएं।

पढ़ाई में लगाए मन

अगर आपके बच्चे पढ़ने में आनाकाानी करते है तो ऐसे में उनके कमरे या किताबों के बीच मोर का पंख रखें। इससे उनका पढ़ाई में मन लगने के साथ स्मरण शक्ति और एकाग्रता में वृद्धि होती है। 
 

Content Writer

neetu