इन घरेलू टिप्स को अपनाकर बालों को बनाए रखें काला

punjabkesari.in Tuesday, Aug 17, 2021 - 05:35 PM (IST)

अनियमित खान-पान गंदगी धूल-मिट्टी और प्रदूषण का असर सिर्फ हमारे शरीर पर ही नहीं पड़ रहा। इनकी वजह से कम उम्र में सिर के बाल भी सफेद हो रहे हैं। आज हम आपको ऐसे घरेलू टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप घर में बालों को काला बनाए रखने का तेल बना सकती हैं...

नारियल तेल और आंवला

आंवला बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। आंवला पाउडर और नारीयल तेल को एक साथ लगाने से बालों की ताकत भी बढ़ती और यह बालों को जड़ों से काला भी करता है। एक बर्तन में चार चम्मच नारियल तेल लें। उसमें 2 चम्मच आंवला पाउडर मिला दें। 
अब इस मिश्रण को गर्म कर लें। 10 मिनट गर्म करने के बाद इसे ठंडा होने दें। अब इस तेल को अपने बालों और जड़ों पर अच्छे से लगाएं। दो घंटे बाद या फिर दूसरे दिन शैंपू से बाल धो लें।  

नारियल तेल और करी पत्ता

एक बर्तन में नारीयल तेल लें। उसमें करी पत्ता डालकर गर्म कर लें। ठंडा होने के बाद इसे एक बोलत में भर लें और रात को सोने से पहले इस तेल को बालों में लगाएं। सुबह शैंपू से बालों के धो लें।

नींबू और नारीयल तेल

नारियल तेल को गर्म करके उसमें नींबू का रस डालें। दोनों को अच्छे से मिला लें। रात में सोने से पहले इससे बालों की मालिश करें और सुबह उठकर धो लें।

सरसों का तेल और कैस्टर ऑयल

सरसों के तेल और कैस्टर ऑयल की मदद से आप अपने बालों को सफेद होने से बचा सकती हैं। इसके लिए एक बर्तन में 2 चम्मच सरसों तेल लें। उसमें 1 चम्मच कैस्टर ऑयल मिलकर मिश्रण को गर्म कर लें। ठंडा होने के बाद इस तेल से बालों की अच्छे से मालिश करें। दूसरे दिन बालों को शैंपू से धो लें।

News Editor

Shiwani Singh