सुख- समृद्धि व के साथ पॉजिटिव एनर्जी लाते हैं मिट्टी के बर्तन

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2020 - 11:34 AM (IST)

हर कोई अपनी जिंदगी को सुख-शांति से बीताने की कामना करता है। मगर फिर भी जीवन में बहुत सी कठिनाओं का सामना करने पर व्यक्ति निराश होने लगता है। ऐसे में वास्तु के अनुसार घर पर मिट्टी के बर्तनों को रखना काफी शुभ माना जाता है। मिट्टी में ईश्वरीय गुण होने से इससे सुख-समृद्धि और शांति मिलती है। आर्थिक परेशानियां दूर हो तरक्की के रास्ते खुलते है। तो चलिए आज हम आपको बताते है मिट्टी के बर्तनों को घर पर रखने से मिलने वाले अन्य फायदों के बारे में...

बेहतर स्वास्थ्य 

मिट्टी में सभी जरूरी मिनरल्स, विटामिन आदि तत्व मौजूद होने से इसके मटके से पानी पीने से सेहत बरकरार रहती है। 

सुख- समृद्धि

वास्तु के अनुसार घर पर मिट्टी का बर्तन रखने से जीवन में सुख- समृद्धि व सौभाग्य मिलता है। आंतरिक व मानसिक शांति मिलने के साथ जीवन की हर कठिनाओं से छुटकारा मिलता है। 

मानसिक शांति

जो लोग मानसिक परेशानी का सामना कर रहें है उन्हें रोजाना मिट्टी के मटके में पानी भर कर पौधों को डालना चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों का मंगल भारी होता है उन्हें सभी पेय पदार्थ पीने के लिए मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करना चाहिए।

आर्थिक स्थिति

रोजाना पक्षियों के लिए मिट्टी के बर्तन में पानी और अनाज भरपर घर की छत पर रखना काफी फायदेमंद होता है। इससे जीवन में पैसों से जुड़ी परेशानी दूर होती है। इसके साथ ही घर के मंदिर में मिट्टी से तैयार भगवान की मूर्ति रखना और रोजाना तुलसी के पौधे के आगे मिट्टी का दीया जलाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। 

रिश्तों में मिठास

जिन घरों को रोजाना कलह-क्लेश, लड़ाई-झगड़े होते रहते है। उन्हें अपने ड्राइंग रूम को मिट्टी से बने खिलौने या शोपीस लगाने चाहिए। इससे संबंधों में मिठास आने के साथ मैरिड लाइफ अच्छे से चलती है। साथ ही घर का वातावरण खुशनुमा रहता है। 

पॉजिटिव एनर्जी

रोजाना मिट्टी के दीये को जलाने के घर में साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे घर- परिवार में खुशियों का आगमन हो सुख-शांति बनी रहती है। 

ग्रह शांति

मिट्टी के बर्तन में भोजन करने से भगवान की भी कृपा बनी रहती है। इससे बुध और चंद्रमा का दुष्प्रभाव दूर होने में मदद मिलती है। इसलिए सभी को घरों में मिट्टी के बर्तन रखने और इस्तेमाल जरूर करने चाहिए। इसके साथ ही मिट्टी के मटके को घर के उत्तर-पूर्व दिशा शुभफलदाई होता है। 
 

Content Writer

neetu