पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए इन चीजों से बनाएं दूरी

punjabkesari.in Tuesday, Oct 22, 2019 - 01:13 PM (IST)

अक्सर लड़कियां चेहरे पर होने वाले मुंहासे यानि पिंप्लस के कारण परेशान रहती हैं। ये समस्या केवल लड़कियों की ही नहीं बल्कि कई लड़के भी इस प्रॉब्लम को फेस करते हैं। आज हम किसी फेस पैक या फिर घरेलू नुस्खे की नहीं बल्कि उन खाने वाली चीजों की बात करेंगे जिनके सेवन से आपके चेहरे पर पिंप्लस निकलते हैं।

Related image,nari

तेल और घी

तेल और घी हमारी सेहत के लिए जितना फायदेमंद है उतना नुकसानदायक भी है। जरुरत से ज्यादा देसी-घी के सेवन से आपके शरीर में गर्मी पैदा होती है जिससे कई लोगों के मुंह में छाले या फिर चेहरे पर पिंपल्स निकल आते हैं। ऐसे में आपको एक दिन में  1 से 2 चम्मच देसी घी का ही सेवन करना चाहिए।

डेयरी प्रॉडक्ट

जिन लोगों की त्वचा ऑयली होती है, उन्हें डेयरी प्रोडक्ट यानि मक्खन, खोया और चॉकलेट्स से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। जितना हो सके दूध, दही और पनीर का सेवन करना चाहिए। मक्खन और अन्य बताए गए पदार्थों में फैट ज्यादा होने की वजह से इसका सेवन कम से कम करना चाहिए।

Image result for dairy products,nari

नॉन वेज

जिन लोगों को ज्यादा Constipation यानि कब्ज रहती है,  उन्हें हाई प्रोटीन डाइड कम से कम लेनी चाहिए। नॉन वेज, खासतौर पर रेड मीट खाने से आपकी यह समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है। रेड मीट या फिर अधिक मात्रा में नॉन वेज खाने से पेट की सफाई अच्छे से नहीं होती। जिस वजह से चेहरे पर मुंहासे होने लगते हैं।

गर्म तासीर वाली चीजें

मुहांसो से बचने के लिए जितना हो सके गर्म तासीर वाली चीजों से दूर रहें। सर्दियों में ज्यादातर गर्म तासीर वाली चीजें खाई जाती है, उसे बैलेंस करने के लिए धूप में बैठकर लस्सी पिएं। लस्सी पीने से आपकी इंटेसटाइन की सफाई होती हैं जिससे आपको त्वचा से जुड़ी समस्याओं का सामना बहुत कम करना पड़ता है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static