वर्क प्लेस में रखें क्रिस्टल ग्लोब, दूर्भाग्य करेगा दूर

punjabkesari.in Monday, Feb 04, 2019 - 03:18 PM (IST)

रिलिजन डेस्क, फेंगशुई में ऐसी बहुत सी चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में रखने से एजुकेशन, बिजनेस या करियर से जुड़ी कई तरह की परेशानियां खत्म हो सकती है। ऐसी ही चीज है क्रिस्टल ग्लोब। जिन लोगों की प्रोफेशनल लाइफ ठीक नहीं चल रही है, उनको अपने वर्क प्लेस में क्रिस्टल ग्लोब जरुर रखना चाहिए। इससे उन्हें फायदा पहुंचेगा। आइए जानते है क्रिस्टल ग्लोब के फायदो के बारे में-

 

बिजनेस में पहुंचेगा फायदा

अगर आपको काम में तरक्की नहीं हो रही है तो अपने ऑफिस की टेबल या शॉप में  क्रिस्टब ग्लोब रखने से फायदा हो सकता है।इससे निकलने वाली पॉजिटिव एनर्जी बिजनेस को बढ़ाने में सहायक हो सकती है।

 

स्टूडेंटस के लिए मददगार

फेंगशुई के अनुसार, पढ़ने वाले बच्चों को अपने कमरे में क्रिस्टल ग्लोब रखना चाहिए। इससे उनकी मेमोरी शार्प होती है।

 

 

सही दिशा

वैसे तो क्रिस्टल ग्लोब किसी भी दिशा में रखा जा सकता है, लेकिन इसे दक्षिण या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना ज्यादा अच्छा माना जाता है।

 

रंग का रखें ध्यान

क्रिस्टल ग्लोब का मेटल रंग गोल्डन रंग का होना चाहिए। इसलिए क्रिस्टल ग्लोब लेते समय मेटल रिंग के रंग का ध्यान जरूर रखें।

 

पारिवारिक परेशानियां होंगी कम

अगर घर के सदस्यों के बीच किसी भी तरह की परेशानी चल रही है तो क्रिस्टल ग्लोब को घर  के ड्राइंग रूम में रखें।

 


कैसे करें उपयोग?

क्रिस्टल ग्लोब को प्रयोग में लाने से पहले 24 घंटे के लिए स्टैंड से खोलकर नमक के घोल में रख देना चाहिए, फिर साफ पानी से धोकर कांच के बर्तन में रखकर सुबह की धूप में दो-तीन घंटे सुखाना चाहिए। ऐसा करने से क्रिस्टल ग्लोब और प्रभावशाली हो जाता है। इस ग्लोब को दिन में तीन बार घुमाना चाहिए जिससे इसमें से निकलने वाली यांग ऊर्जा पूरे क्षेत्र में फैल जाए।

Content Writer

Vandana