फेंगशुई के अनुसार रखें क्रिसमस ट्री, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि!

punjabkesari.in Saturday, Dec 23, 2017 - 12:42 PM (IST)

क्रिसमस पर अधिकतर लोग अपने घर में क्रिसमस ट्री लेकर आते है लेकिन इस को घर में ऱखने से पहले कुछ जरूरी बातों पर जरूर ध्यान रखें, ताकि घर में सुख-समृद्धि बनी रहे। आज हम आपको फेंगशुई के अनुसार क्रिसमस ट्री रखने के कुछ टिप्स बताएंगे, जो आपके घर में लगे क्रिसमस ट्री को अट्रैक्टि तो दिखाएंगे ही साथ-साथ घर में सुख-शांति का माहौल भी बनाएं रखेंगे। 


फेंगशुई के अनुसार क्रिसमस ट्री रखते समय दें इन बातों पर ध्यान 


1. फेंगशुई के अनुसार क्रिसमस ट्री आग का प्रतीक माना जाता है, जब आप इसको घर में लाते है तो नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक रहता है। इसलिए इसे फेंगशुई के अनुसार ही घर में लगाएं।

2. घर में हमेशा अशांति रहती है और घर में प्यार और अपने पन की कोई जगह न हो तो घर के ऊपरी हिस्से के दाहिनी ओर इस ट्री को रखें। 

3. क्रिसमस ट्री को लाल या पीले रंग की लाइट से सजाएं क्योंकि यह रंग प्यार और दोस्ती का प्रतीक होता है। इससे आपके घर में भी प्यार और अपनापन बना रहेगा। 

4. फेंगशुई के अनुसार क्रिसमस ट्री को मेन गेट के सामने इसे न रखे क्योंकि यह जगह सफलता का क्षेत्र माना जाता है। अगर आप यहां पर कोई नकारात्मक चीज रखेंगे तो आपको ही नुकसान होगा । 

5. क्रिसमय ट्री को ऐसी जगह पर रखें जिसके पास गेट न हो। अगर आप इसे नीली लाइटों से सजाेएंगे तो और भी अच्छा है क्योंकि नीले रंग को जल का स्त्रोत माना जाता है। 

6. घर की बैठक में इस ट्री को बिल्कुल भी न रखें क्योंकि इससे रिश्तों में कड़वाहट बन सकती है। अगर आप इसे रखना भी चाहते है तो गोल्डन रंग की लाइट से सजाएं क्योंकि इससे घर में शांति बनी रहती है। 

7. अगर क्रिसमस ट्री मेन गेट के दाए वाले कमरे में रख रहे है तो इसे सफेद लाइट से सजाएं। यह शुभ माना जाती है।

Punjab Kesari