तुलसी विवाह: पांच पत्तों का यह उपाय करना ना भूलें, मनोकामना होगी पूरी

punjabkesari.in Tuesday, Nov 24, 2020 - 06:26 PM (IST)

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को विशेष महत्व दिया जाता है। भगवान श्रीहरि को अतिप्रिय होने से इसे घर पर लगाना शुभ है। माना जाता है कि तुलसी के पत्ते के बिना भगवान विष्णु की पूजा अधूरी होती है। ज्योतिष व वास्तुशास्त्र के अनुसार,  इसके पत्तों से कुछ उपाय करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। लड़ाई-झगड़े दूर होकर घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है। तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में...

सकारात्मकता बढ़ाए

घर पर नकारात्मक ऊर्जा होने से बनते काम बिगड़ने लगते हैं। हर बार काम में हार का मुंह देखना पड़ता है। साथ ही कारोबार व नौकरी में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में तुलसी के 5 पत्तों को तकिए के नीचे रख कर सोने से लाभ होता है। इससे घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाएगी। साथ ही कारोबार व नौकरी से जुड़ी परेशानियां दूर हो आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

मनोकामना की पूर्ति के लिए 

अगर आप किसी चीज को पाने की इच्छा रखते हैं तो इसके लिए तुलसी के 5 पत्तों को लाल रंग के काजल में लपेंटे। फिर अपनी मनोकामना बोल कर उसे पूजाघर में रखकर रोजाना पूजा करें। इससे आपकी किस्मत जल्द ही खुलेंगी। 

रिश्तों में डाले मिठास 

अक्सर पति-पत्नी में नोंक-झोंक होती रहती है। मगर कहीं लड़ाई हद से ज्यादा बढ़ जाए तो इसके पीछे का कारण वास्तुदोष हो सकता है। इसके लिए पति-पत्नी को तुलसी के 5 पत्तों को हमेशा अपने पास रखना चाहिए। इससे कपल के बीच का मनमुटाव दूर हो रिश्ते में मिठास आती है।

बनी रहेगी बरकत

आप जिस भी जगह पर तुलसी के पत्तों को रख रहे हैं। उसे हर 24 घंटे यानी 1 दिन के बाद बदलते रहे। लगातार 21 दिनों तक इस उपाय को करने के बाद इन पत्तों को नदी में प्रवाहित कर दें। इससे घर में अन्न व धन की कभी कमी नहीं होगी। 
 

Content Writer

neetu