KBC 10 को मिली पहली करोड़पति, असम की महिला ने किया ये कमाल-Nari

punjabkesari.in Thursday, Sep 27, 2018 - 02:10 PM (IST)

अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो केबीसी के 10 वें सीजन को अपना पहला करोड़पति मिल गया है। 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब देकर बिनीत जैन इस सीजन की पहली कंटेस्टेंट बनी। सबसे मजेदार बात ये है कि पिछले सीजन में भी एक महिला ही करोड़पति बनी थी और इस सीजन में भी एक महिला ने बाजी मार ली है ।

असम की रहने वाली है बिनीता

हाल ही में जारी प्रोमो में देखा जा सकता है कि असम की रहने वाली बिनीता जैन ने 1 करोड़ रूपए के सवाल का जवाब दे रही हैं। हालांकि प्रोमो में इस बात को रहस्य रखा गया है कि उन्होंने सात करोड़ रुपये के आखिरी प्रश्न का उत्तर दिया या नहीं।

इस बार अलग है केबीसी

इस बार केबीसी मॉडर्नियी में जीते हुए पैसे तत्काल आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं। इसके लिए डिजिटल बैंकिंग का उपयोग किया जाता है। यह एक एेसा शो है जिसमें सफाई कर्मचारी भी अपने दिमाग के बल पर लखपति बन कर गया है। 


 

Content Writer

Nisha thakur