दिव्यांग महिला कौसल्या ने 1 करोड़ जीत कर रचा इतिहास

punjabkesari.in Wednesday, Jan 22, 2020 - 12:45 PM (IST)

जीवन में सफलता के रास्ते पर आगे बढ़ते समय कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है लेकिन जो लोग हौंसलों की उड़ान भरना जानते है उनके लिए कोई भी मुकाम हासिल करना मुश्किल नहीं होता है। इस बात को सच कर दिखाया है कौसल्या ने। जिसने रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के तमिल संस्करण कोडेश्वरी में 1 करोड़ रुपये जीत कर करोड़पति का खिताब हासिल किया है। 

 

PunjabKesari

मदुरै की रहने वाली 31 साल की कौसल्या न ही सुन सकती है न ही बोल सकती है। वह कंपन और लिप रीडिंग के माध्यम से ही अपनी बात को सबके साथ सांझा करती है। करोड़पति बनने के बाद कौसल्या ने कहा- मैं अपने काम के लिए अपने परिवार पर निर्भर रहती हूं लेकिन बचपन से ही कुछ सीखने का पक्का संकल्प रखती है। इस खेल का हिस्सा बन कर मुझे काफी खुशी हो रही है। आज वह करोड़पति बन चुकी है।

PunjabKesari

कौसल्या बीएससी, एमएससी करने के बाद एमबीए की डिग्री हासिल की। जीवन में आगे बढ़ते समय कई तरह की मुश्किलें आई लेकिन कभी उसने हार नहीं मानी। पढ़ाई के दौरान वह यूनिवर्सिटी टॉपर रही। इसके बाद आज वह प्रिंसिपल जिला कोर्ट में जूनियर एसिस्टेंट की नौकरी कर रही है। इस समय वह अपने पति और परिवार के साथ एक सुखी जीवन व्यतीत कर रही है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

தமிழ்நாட்டின் முதல் கோடீஸ்வரி கெளசல்யா 👍😇 #RadikaaSarathkumar | @spnstudionext | #Kousalya

A post shared by Colors Tamil (@colorstvtamil) on Jan 21, 2020 at 8:15am PST

महिलाओं को मिलता है मौके 

तमिल संस्करण के कौन बनेगा करोड़पति सीरियल की खास बात यह है कि यहां पर महिलाओं को काफी अच्छा प्लेटफॉर्म दिया जाता है ताकि वह आगे आ कर एक मुकाम हासिल कर सके। इस शो को अभिनेत्री राधिका सरथकुमार होस्ट कर रही है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

khushboo aggarwal

Recommended News

Related News

static