पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के बाद मुंबई लौटी कैटरीना,  पिंक हूडी में दिखा Stylish Look

punjabkesari.in Monday, Jan 17, 2022 - 12:28 PM (IST)

न्यूली वेड कैटरीना कैफ पति विक्की कौशल के साथ  क्‍वालिटी टाइम बिताने के बाद  मुंबई लौट आई हैं। विक्की अपनी नई फिल्म की शूटिंग के चलते इंदौर में हैं। शादी की पहली लोहड़ी मनाने कैटरीना भी वहां पहुंच गई थी, जहां से अब वह लौट आई हैं।

कैटरीना को सोमवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने ब्लैक पैंट के साथ पिंक कलर की हूडी कैरी की हुई थी, जिसमें वह सिंपल लगने के साथ- साथ Stylish भी नजर आ रही थी।


मुंबई एयरपोर्ट के बाहर पैपराजी ने  कैटरीना से कई सवाल किए लेकिन वह किसी भी सवाल का जवाब ना दते हुए चुपचाप कार में बैठकर वहां से निकल गई।


इससे एक दिन पहले एक्ट्रेस ने इंदौर से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। इन फोटोज में वह रेड कलर की शर्ट पहने नजर आई थी। 

कैटरीना होटल रूम में अलग-अलग पोज देती नजर आई थी, इसके साथ उन्होंने कैप्शन में 'Indoors in इंदौर' लिखा था। लोगों को उनका यह अंदाज खूब पसंद आया था। 

Content Writer

vasudha