रमेश तौरानी की दीवाली पार्टी में लंहगा पहन पहुंची कैट, इन एक्ट्रेस के लुक ने भी लूटी महफिल

punjabkesari.in Wednesday, Nov 08, 2023 - 12:41 PM (IST)

दीवाली की तैयारियां शुरु हो गई हैं। सिर्फ आम लोगों ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी दीवाली त्योहार का आनंद देते हुए दिख रहे हैं। जहां हाल ही में मनीष मल्हौत्रा ने दीवाली की पार्टी होस्ट की थी। अब वहीं बीती रात फिल्म मेकर रमेश तौरानी ने दीवाली की पार्टी होस्ट की है। इस पार्टी में सारे बी-टाउन सितारे सज-धजकर पहुंचे। तो चलिए डालते हैं इन सबके लुक पर एक नजर.....

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

सबसे पहले बात करतें हैं एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की। कैट लहंगे में नजर आई। एक्ट्रेस ने मल्टी कलर का लहंगा पहना। कानों में सिल्वर ईयररिंग्स, बालों को खुला छोड़, माथे पर बिंदी लगाकर और डॉर्क मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

नुसरत भरूचा ऑरेंज-पिंक लहंगे में दिखी। मैचिंग नेकपीस, हाथों में पिंक पोटली बैग, बालों में हाई बन, डॉर्क मेकअप के साथ एक्ट्रेस काफी सुंदर नजर आई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

विद्या बालन इवेंट में पति के साथ पहुंची। एक्ट्रेस ने पेस्टल ग्रीन कलर का सूट पहना। माथे पर हैवी मांगटीका, मैचिंग पोटली बैग, डॉर्क मेकअप में एक्ट्रेस काफी सुंदर दिखी। वहीं उनके पति व्हाइट कलर के कुर्ता पजामा और मैचिंग कॉट में नजर आए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

सैफ की बहन सोहा अली खान इवेंट में पर्पल लहंगे में दिखी। एक्ट्रेस सिंपल सॉबर लुक में बहुत ही सुंदर नजर आई। उन्होंने पर्पल कलर का शिमरी लहंगा पहना। मैचिंग नेकपीस और ईयरिंग्स, डॉर्क मेकअप और बालों में सोहा काफी प्यारी लगी। वहीं उनके पति कुणाल ब्लैक कुर्ता पजामा और रेड ब्लेजर में काफी हैंडसम दिखे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

श्रिया सारन पिंक कलर की साड़ी में दिखी। कानों में हैवी ईयररिंग्स, बालों को खुला छोड़, माथे पर बिंदी और हाथों में बैग लिए एक्ट्रेस सिंपल सॉबर दिखी। 

सलमान की रुमर्ड गर्लफ्रैंड यूलिया वंतूर भी नजर आई। यूलिया ने व्हाइट प्रिंटेड साड़ी पहनी। गले में एमराल्ड नेकपीस, मैचिंग ईययरिंग्स, हाथों में कंगन और बालों में बन बनाकर अपना लुक कंप्लीट किया।

 एक्ट्रेस रुपाली गांगुली लेवेंडर कलर की रफल साड़ी पहन इवेंट में पहुंची। गले में नेकपीस, डॉर्क मेकअप में अनुपमा भी काफी सुंदर दिखी।  

एक्ट्रेस कृति खरबंदा ब्वॉयफ्रैंड पुलकित सम्राट के साथ दिखी। एक्ट्रेस ने क्रीमी कलर का फिश कट लहंगा और मैचिंग ब्लाउज पहना। कानों में छोटे-छोटे ईयररिंग्स और बालों को खुला छोड़ उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया। वहीं उनके ब्वॉयफ्रैंड ब्लैक कलर के प्रिंटेड कुर्ते और व्हाइट पजामा में दिखे। 

पूजा हेगड़े येलो कलर के टॉप और धोती स्कर्ट में दिखी। कानों में मैचिंग ईयररिंग्स, बालों को खुला छोड़ एक्ट्रेस का लुक भी देखने लायक था। 

एकता कपूर मल्टी ब्लू कलर के प्लाजो सूट में दिखी। कानों में हैवी ईयररिंग्स और ओपन हेयर्स में वह भी काफी सुंदर दिखी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 अलाया एफ सिल्वर कलर के लहंगे में दिखी। कानों में ईयररिंग्स, डॉर्क मेकअप और ओपन हेयर्स में एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया। 

ऋतिक की बहन पशिमान रोशन भी पार्टी में दिखी। पशिमान ने मैरुन कलर का लहंगा पहना जिसके साथ उन्होंने मैचिंग वेलवेट का ब्लाउज पेयर किया। गले में नेकपीस, डॉर्क मेकअप, हाथों में मैचिंग कंगन और बालों को खुला छोड़ एक्ट्रेस सिंपल सॉबर लुक में काफी अच्छी लगी। 

हुमा कुरैशी इवेंट में मैरुन प्रिंटेड फ्रॉक सूट पहने पहुंची। बालों में चोटी बनाए, ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और हाथों में हैंडबैग लिए एक्ट्रेस काफी सुंदर दिखी। 

करिश्मा तन्ना पति के साथ पहुंची। उन्होंने ब्लू प्रिंटेड लहंगा पहना। मैचिंग नेकपीस और ईयररिंग्स, हाथों में गोल्डन बैग लिए और बालों को खुला छोड़ एक्ट्रेस ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया।

गोविंदा अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे। सारी फैमिली ब्लैक कलर में नजर आई। गोविंदा ने ब्लैक कलर के कुर्ता पजामा और रेड शॉल वियर किया। वहीं उनकी पत्नी ब्लैक साड़ी, सिल्वर नेकलेस और कानों में मैचिंग ईयररिंग्स पहने दिखी। गोविंदी के बेटी ने ब्लैक कलर का गाउन पहना। गले में मैचिंग नेकलेस पहना वहीं उनके बेटे ब्लैक कुर्ता पजामा में हैंडसम दिखे।

इवेंट में कई सारे बी-टाउन एक्टर्स भी दिखे। अनिल कपूर पत्नी सुनीता के साथ दिखे। एक्टर ने फ्लोरल प्रिंट व्हाइट कुर्ता पजामा पहना वहीं सुनीता यैलो कलर के हैवी सूट में दिखी। ग्रीन कलर की चोकर ज्वेलरी के साथ उन्होंने दुपट्टे को केप स्टाइल में कैरी  किया।   

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

संजय कपूर बीवी महीप कपूर के साथ पहुंचे। महीप ने रेड ऑरेंज कलर का बांधनी प्रिंटेड जयपुरी सूट पहना वहीं संजय ब्लू कलर के कुर्ता और व्हाइट पजामा में दिखे। 

सोनू सूद पत्नी संग दिखे। दोनों ब्लैक कलर में ट्विनिंग करते हुए नजर आए। जहां एक्टर ने ब्लैक कुर्ता पजामा पहना वहीं उनकी पत्नी ब्लैक कलर की साड़ी में दिखी। गले में सिल्वर नेकपीस, हाथों में हैंडबैग और डॉर्क मेकअप में वह भी काफी सुंदर नजर आई।

भाईजान सलमान येलो शर्ट और मस्टर्ड पैंट में दिखे। 

स्टूडेंट ऑफ द इयर से बेस्ट फ्रैंड सिद्धार्थ मल्हौत्रा और वरुण धवन भी साथ में पहुंचे। सिद्धार्थ ने ब्लैक कलर का कुर्ता पजामा के साथ प्रिंटेड जैकेट पहनी। वहीं वरुण धवन स्काई कलर के कुर्ता और व्हाइट पजामा में दिखे।  

आयुष्मान पार्टी में लाइट ग्रीन कुर्ता पजामा में हैंडसम दिखे।

जैकी श्रॉफ लाइट पिंक कुर्ता और व्हाइट पजामा में दिखे। सनी कौशल सिल्वर ग्रे कुर्ता और व्हाइट पजामा में दिखे। ब्लैक कुर्ता पजामा में मनीष पॉल भी हैंडसम दिखे। वहीं तुषार कपूर ने स्काई ब्लू कलर का कुर्ता पजामा पहना।

इब्राहिम अली खान मैरुन कुर्ता और व्हाइट पजामा में दिखे। वहीं ईशान खट्टर व्हाइट ग्रोल्डन जैकेट और व्हाइट कुर्ता पजामा में नजर आए।  
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

Content Writer

palak