Kashmiri Style Saag: पंजाबी नहीं, इस बार सरसों के साग में लगाएं कश्मीरी तड़का

punjabkesari.in Saturday, Nov 27, 2021 - 01:45 PM (IST)

सर्दियों के मौसम में सरसों का साग बड़े ही चाव से खाया जाता है। पंजाबी स्टाइल सरसों का साग तो आपने बहुत चाव से खाया होगा लेकिन आज हम आपके लिए कश्मीरी स्टाइल सरसों साग की रेसिपी लगाएं जो स्वाद के साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर हैं। इसमें आयरन के साथ निटामिन्स, फोलेट,  कॉपर व फाइबर होता है जो आपकी सेहत का ख्याल रखता है। तो चलिए आपको बताते हैं इसके जबरदस्त फायदे

सामग्रीः

सरसों का साग - 3 कप
लहसुन की कली - 10
बड़ी इलायची - 1
कश्मीरी लाल मिर्च
सौंप पाउडर - 1 टीस्पून
जीरा - 1 टीस्पून
सरसों का तेल - 1 टेबलस्पून
हींग -1 चुटकी
नमक - स्वादअनुसार
काली मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
जीरा पाउडर - 1 चम्मच
नींबू का रस - 1 चम्मच
चीनी - एक चुटकी 

कश्मीरी साग रेसिपी

1. सबसे पहले साग के पत्तों को अच्छी तरह धोकर बारीक काट कर लें और अलग रख दें।
2. एक पैन/कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करके जीरा, हींग, इलायची, लाल मिर्च, लहसुन का तड़का लगाएं। इन्हें तब तक भूनें जब तक लहसुन हल्के भूरे रंग के ना हो जाएं।
3. फिर इसमें कटा हुआ साग व नमक मिलाकर पत्ते गलने तक पकाएं।
4. जब साग गल जाए तो उसे धोंट लें, ताकि वो स्मूद हो जाए।
5. आखिर में इसमें सौंफ पाउडर, काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, नींबू का रस और चुटकी चीनी मिलाएं। मिलाएं।
6. अब कश्मीरी साग को सर्विंग बाउल में डालकर मक्की या कनक की रोटी के साथ गर्मा-गर्म परोसें।

जरूरी टिपः आप चाहे तो साग को पहले पकाकर ब्लैंड कर सकते हैं। इससे टेक्सचर एकदम स्मूद आएगा।

Content Writer

Anjali Rajput