घर पर आसानी से बनाकर लें कश्मीरी कहवा का मज़ा

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2020 - 01:29 PM (IST)

कश्मीर का नाम सुनते ही सुंदर प्राकृतिक के नजारे दिखाई देने लगते है। खूबसूरत वादियों में बसा इस शहर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यहां पर बहुत खाने की बहुत सी चीजें मशहूर है। बात अगर यहां मिलने वाले कहवा की करें तो उसे पीना सभी पसंद करते है। यह कश्मीरी कहवा स्वाद में अच्छा होने के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें ग्रीन टी की तरह ही औषधीय स्वरूप माना जाता है। अगर आप भी घर बैठे कश्मीर के इस स्पेशल जायके का मजा लेना चाहते है तो इसे घर पर बना सकते है। बनाने में भी आसान होने से इसे कभी भी बना कर पीया जा सकता है। तो आइए जानते है कश्मीरी कहवा बनाने की रेसिपी...

सामग्री

दालचीनी- 1 पीस
इलाइची- 2
गुलाब की पंखुड़ियों- 6 
केसर- चुटकीभर
ग्रीन- टी- 1+1/2 टीस्पून
चीनी- स्वादानुसार
पानी- 4 कप

गार्निश के लिए

बादाम- 4
केसर के धागे- 24

विधि

- एक पैन में पानी उबलने के लिए रखें।
- उसमें दालचीनी, गुलाब की पंखुड़ियां डालकर मिक्स करें।
- अब इसमें केसर डालकर 2 मिनट तक उबालें।
- 2 मिनट के बाद ग्रीन- टी डालकर अच्छे से मिलाएं। साथ ही गैस को धीमी आंच पर करें।
- इसमें अपने टेस्ट के हिसाब से चीनी मिलाएं।
- इसे 3-5 मिनट उबलने दें।

आपका कश्मीरी कहवा बनकर तैयार है। आप चाहे तो इसमें चीनी भी डाल सकते है। अब इसे गिलास में भरे ऊपर से केसर और बादाम डालकर गार्निश कर गर्मा- गर्म सर्व करें।
 

Content Writer

neetu