Karwa chauth 2022: भारत के प्रमुख राज्यों में ऐसे मनाया जाता है करवाचौथ का पर्व

punjabkesari.in Sunday, Oct 09, 2022 - 01:14 PM (IST)

करवाचौथ का त्यौहार इस महीने कि 13 तारीख को है। यह व्रत सुहागन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस व्रत में महिलाएं पूरे दिन बिना खाए-पीए रहती हैं। फिर चांद के निकलने के बाद पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोलती हैं। आपको बता दें कि करवाचौथ का व्रत पूरे भारत में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है जिसके बारे में हम यहां पर आपको बताएंगे।  

 

 

 

दिल्ली

 

दिल्ली कि महिलाएं  इस दिन अपने शादी के जोड़े को पहन कर करवा चौथ की पूजा करती हैं।  इसके अलावा उनकी पूजा की थाली भी सोने की होती हैं और थाली में चांदी के कई आइटम होते हैं।

 

पंजाब

 

पंजाब में करवा चौथ त्योहार का काफी बोल-बाला है। करवा चौथ का यहां अलग ही ट्रेंड है। जी हां, यहां पर व्रत को तोड़ने के बाद एक दो नहीं बल्कि पूरे 36 तरह के खाने के आइटम महिलाएं को मिलते हैं, वो भी अपनी सास के हाथों से बनाए हुए। चांद को देखने के बाद पति की पूजा करके पत्नी अपनी सास के हाथों के बनाए 36 प्रकार के भोग से अपने व्रत को तोड़ती हैं। 

 

 

 

महाराष्ट्र 

 

महाराष्ट्र में भी करवा चौथ व्रत का अपना विशेष महत्व है। यहां पर महिलाएं करवा चौथ के दिन पूजा की थालियों को सोने और चांदी से सजाती हैं। वहीं महिलाओं को उनके पति उपहार के तौर पर भी सोने-चांदी के गहने गिफ्त करते हैं। 

 

राजस्थान

 

राजस्थान जितना खूबसूरत और रंग-बिरंगा है, उतनी ही खूबसूरती वहां करवा चौथ की व्रत पूजा में दिखाई देती है। करवा चौथ के दिन यहां पर महिलाएं अपनी चांद देखने वाली छलनी को और पूजा की थाली को रंग-बिरंगा सजाती हैं। इसी रंग-बिरंगी थाली से पूजा कर वो अपना व्रत पूरा करती हैं। 

Content Writer

Vandana