करवा चौथ पर बन रहा है दुर्लभ ‘राजभंग योग’, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

punjabkesari.in Thursday, Oct 09, 2025 - 06:04 PM (IST)

नारी डेस्क : करवा चौथ 2025 का पर्व इस बार बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस दिन दुर्लभ राजभंग योग बन रहा है। इस विशेष योग में शुक्र और बुध ग्रहों की स्थिति एक साथ मिलकर ऐसे संयोग का निर्माण कर रही है जो धन, सौभाग्य और तरक्की का संकेत देता है। इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत।

करवा चौथ का महत्व

सुहागन महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। सुबह सरगी ग्रहण करने के बाद महिलाएं पूरे दिन बिना जल के व्रत रखती हैं और रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करती हैं।

PunjabKesari

इस साल का विशेष संयोग: राजभंग योग

इस बार करवा चौथ पर कर्क चतुर्थी तिथि के साथ शुक्र ग्रह का प्रभाव सबसे अधिक रहेगा। शुक्र इस समय सिंह राशि से कन्या राशि में गोचर करेंगे, जबकि बुध तुला राशि में रहेंगे। इन दोनों ग्रहों के संयोग से जो विशेष स्थिति बनती है, उसे राजभंग योग कहा जाता है। यह योग बहुत दुर्लभ माना जाता है और जब यह बनता है तो कुछ राशियों की किस्मत अचानक चमक उठती है।

यें भी पढ़ें : करवा चौथ पर सास को क्या दिया जाता है? जानें इस परंपरा का महत्व और सही तरीका

मिथुन राशि (Gemini): इस राशि के जातकों को नौकरी और व्यवसाय में बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से चल रहे तनाव खत्म होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध सुधरेंगे। बेरोजगार लोगों को भी नए अवसर मिल सकते हैं।

सिंह राशि (Leo): सिंह राशि वालों के लिए यह योग बहुत लाभदायक रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। वाणी और व्यवहार में सुधार से सफलता प्राप्त होगी।

PunjabKesari

तुला राशि (Libra): खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और योजनाबद्ध निवेश से लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपके पक्ष में निर्णय आ सकता है। साथ ही, विरोधी परास्त होंगे और सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।

यें भी पढ़ें : सुहागिनें ये Karwa Chauth व्रत कथा जरूर पढ़ें, मिलेगा अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद

धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि वालों के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा। प्रॉपर्टी, वाहन या कीमती वस्तु की प्राप्ति संभव है। जिनकी कोई इच्छा लंबे समय से अधूरी थी, वह अब पूरी हो सकती है। निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius): कुंभ राशि के जातकों की वाणी में मधुरता आएगी, जिससे लोग प्रभावित होंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा और करियर में बड़ा लाभ संभव है। इस समय सोना या कीमती वस्तु खरीदना अत्यंत शुभ रहेगा।

PunjabKesari

इस करवा चौथ पर जहां महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करेंगी, वहीं ग्रहों की यह विशेष स्थिति भी कई लोगों के जीवन में सौभाग्य लेकर आएगी। राजभंग योग धन, मान और प्रतिष्ठा का संकेत है और इन 5 राशियों के लिए यह समय सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static