इस दिन मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, जानिए पूजा की विधि

punjabkesari.in Sunday, Nov 26, 2023 - 05:39 PM (IST)

कार्तिक पूर्णिमा का हिंदू धर्म में बहुत ही खास महत्व माना गया है। इस खास दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर यानी की कल मनाई जाएगी। इस व्रत को करने से अक्ष्य पूण्य की प्राप्ति होती है और भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी मिलती है। यदि आप जीवन की परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इस दिन उपवास जरुर करें। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस पूर्णिमा का महत्व क्या है और आप इस दिन कैसे पूजा कर सकते हैं....

कब शुरु होगी पूर्णिमा तिथि?

मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा तिथि की शुरुआत आज यानी की 26 नवंबर को दोपहर 03:23 पर हो चुकी है और इसका समापन 27 नवंबर दोपहर 02:45 पर होगा। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा का उपवास 27 नवंबर को रखा जाएगा। 

कार्तिक पूर्णिमा का महत्व 

कार्तिक पूर्णिमा सबसे महत्वपूर्ण पूर्णिमा में से एक मानी जाती है। इस दिन कई लोग व्रत रखते हैं और भगवान सत्यनारायण के रुप में भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। साथ ही इस दिन गंगा स्नान का भी खास महत्व बताया गया है। इस दिन लोग विभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियां करते हैं। इसके अलावा जरुरतमंद लोगों को इस दिन दान किया जाता है। 

कैसे करें पूजा?

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। फिर श्रद्धा के मुताबिक, गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाएं। इस दिन हवन, यज्ञ, दान, व्रत और सत्यनारायण व्रत जैसे धार्मिक कार्य भी करें। भगवान विष्णु के मंदिर में जाकर पूरी विधि-विधान के साथ उनकी पूजा अर्चना करें। इस शुभ दिन पर मंदिर में जाकर दीया जलाएं। इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। 

Content Writer

palak