दूसरी बार पॉजिटिव हुए कार्तिक आर्यन, पोस्ट मं लिखा- कोविड से रहा नहीं गया

punjabkesari.in Saturday, Jun 04, 2022 - 06:11 PM (IST)

एक्टर कार्तिक आर्यन जहां एक तरफ सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है। एक्टर दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी बड़े ही मजेदार अंदाज में फैंस के साथ शेयर की। 

कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फिल्म 'भूल भुलैया 2' से एक स्टिल शेयर करते हुए लिखा- 'सब कुछ इतना पॉजिटिव चल रहा था, कोविड से रहा नहीं गया।' इसके साथ उन्होंने एक  हंसने वाली इमोजी भी बनाई है। पोस्ट के साथ शेयर की गई तस्वीर में हाथ जोड़े हुए नजर आ रहे हैं। 

इस पोस्ट के बाद फैंस कार्तिक के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इससे पहले 22 मार्च 2021 को कार्तिक ने एक प्लस साइन के साथ अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खबर फैंस को दी थी।  इसके साथ ही उन्होंने फैंस से  उनकी सलामती के लिए दुआ मांगने की भी अपील की थी।


बता दें कि कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म भूल भुलैया 2 की सक्सेस को  एंजॉय कर रहे हैं।  फिल्म में कार्तिक को जबरदस्त तारीफें मिल रही हैं। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में उनकी डिमांड भी बढ़ गई है। 


 

Content Writer

vasudha