कार्तिक-अनन्या और भूमि ने दिखाया रैंप पर अपना जलवा(See Pics)

punjabkesari.in Thursday, Oct 17, 2019 - 01:36 PM (IST)

आने वाली फिल्म 'पति-पत्नी और वो'(Pati Patni Aur Woh) के सितारें कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे ने मुंबई में ऐस(Ace) डिजाइनरों के लिए रैंप पर अपना जलवा दिखाया। तीनों सितारों ने मिरर वर्क ब्राइडल आउटफिट में रैंप वॉक किया। बतादें कि डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला ने उनकी पोशाक डिजाइन की है। तीनों कलाकार बहुत ही खूबसूरत लग रहे है। तीनों की केमिस्ट्री और फैशन स्टेटमेंट लाजवाब थी। चलिए आपको उनके इस लुक की खास तस्वीरें दिखातें है। 

कार्तिक आर्यन पूरे नवाबी अंदाज में नजर आए। पिंक मिरर वर्क जैकेट के साथ कार्तिक बहुत हैंडसम लग रहे है। उनकी मोतियों वाली मोजड़ी बहुत ही खूबसूरत है। बतादें की कार्तिक की मूछें लड़कियों को बहुत पसंद आ रही है। 

भूमि पेडनेकर मेलन ऑरेंज मिरर वर्क वाले लहंगे में बहुत ही उम्दा लग रही है। उनका यह ट्रेडिशनल लुक बहुत ही पसंद किया जा रहा है। भूमि का चोकर नेकलेस और मांगटीका उनका लुक कम्पलीट कर रहा है। 

भूमि के इस राजस्थानी ब्राइड लुक ने तो तहलका ही मचा दिया है। 

अनन्या ने डबल-रफ्फल स्लीव्स वाली कॉफी ब्राउन मिरर वर्क वाला ब्लाउज और लहंगा वियर किया है। अनन्या ने सिर्फ मांगटिका पहन अपने लुक को मिनिमल और ट्रेंडी रखा है। 

अनन्या का दूसरा लुक ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों टच दे रहा था। क्रीम मिरर वर्क लहंगा बहुत ही खूबसूरत लग रहा है। 

दिव्या खोसला भर्ती भी इस शो में शामिल हुई थी। 

'पति-पत्नी और वो'(Pati Patni Aur Woh) के सितारें कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे, अबू जानी और संदीप खोसलाबहुत ही खूबसूरत लग रहे है। 

Content Writer

shipra rana