B''Day Special: इस फिल्म से रातों-रात बनीं थी स्टार, लुक देखकर लोग उड़ाते थे मजाक

punjabkesari.in Monday, Jun 25, 2018 - 11:52 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज 44 साल की हो गई है। एक्टर रणधीर कपूर की बेटी करिश्मा का जन्म 1974 को मुंबई में हुआ। करिश्मा को प्यार से लोग लोलो बुलाते हैं। इन दिनों वह अपनी गर्ल गैंग के साथ लंदन में है। फिल्मी करियर की बात करें तो करिश्मा को शुरूआत में काफी स्ट्रगल करना पड़ा। उनकी लगातार 12 फिल्में फ्लॉप हुईं। फ्लॉप फिल्मों की वजह से करिश्मा रात-रातभर रोती थीं। चलिए करिश्मा के जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं। 

- 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस रहीं करिश्मा कपूर का आज हैं जन्मदिन 

- कपूर फैमिली से ताल्लुक होने के बावजूद भी करना पड़ा स्ट्रगल 

- सिर्फ 15 साल की उम्र में की फिल्मों में एंट्री

- फिल्मों में एंट्री लेने पर लोगों ने खूब उड़ाया मजाक 

- किसी ने कहा लेडी रणधीर कपूर तो किसी ने कहा लड़का 

- 1991 में पहली फिल्म प्रेम कैदी हुई थी रिलीज, रही फ्लॉप

- 1996 में फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' ने चमका दिए सितारे 


- फिल्म के किसिंग सीन ने खूब बटौरी सुर्खियां, मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड  

- 2002 में अभिषेक बच्चन के साथ हुईं सगाई, कुछ महीनों बाद टूटा रिश्ता 

- 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से की शादी  

- आखिरी बार 2012 में फिल्म 'डेंजरस इश्क' में आईं थी नजर 

- 2016 में पति संजय से लिया तलाक 

- फिलहाल, बिजनेसमैन संदीप तोषनीवाल को कर रही हैं डेट 

Punjab Kesari