दुल्हन बन रैंप पर उतरी करिश्मा, सोहा-स्वरा ने भी किया ब्राइडल वॉक

punjabkesari.in Saturday, Oct 27, 2018 - 08:17 AM (IST)

मुंबई में चल रहे वेडिंग जंक्शन शो के दूसरे दिन कई फेमस डिजाइनर्स ने अपनी कलैक्शन पेश की, जिसके लिए रैंप पर कई बॉलीवुड हसिनाएं उतरी। डिजाइनर शांतनु गोयनका के शो की शोस्टॉपर रही एक्ट्रेस करिश्मा कपूर।

करिश्मा ने ब्राइडल लुक में रैंप वॉक की। शो में मौजूद सभी लोगों की निगाहें करिश्मा पर थी।

दुल्हन के जोड़े में वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने ग्रीन और रेड कलर का हैवी लहंगा पहना था, जिसके साथ मैचिंग रेड दुपट्टा कैरी किया।

ज्वैलरी की बात करें तो करिश्मा ने गले में हैवी नेकलेस, ईयररिंग्स, नथ और कंगन वियर किए। 

एक्ट्रेस सोहा अली खान लेबल बिंदानी(BINDANI) के डिजाइनर जिगर और निकिता के लिए रैंप पर उतरी।

सोहा ने लाइट कलर का हैवी लहंगा वियर किया था, जिसके साथ गोल्डन और मजेंटा दुपट्टा कैरी किया। गले में पहना नेकलेस और हैवी ईयररिंग्स उनकी लुक को पूरा कर रहे थे। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने डिजाइनर रिचा मलकानी(Richa Malkani ) की शोस्टॉपर रहीं। 

स्वरा ने नेवी ब्लू और गोल्ड वर्क ब्राइडल लहंगे में रैंपवॉक की। लहंगे के साथ उन्होंने  कंट्रास्ट करके रफ्फल दुपट्टा कैरी किया। 

फातिमा साना शेख ने डिजाइनर सोनाक्षी राज की ब्राइडल कलेक्शन के लिए रैंपवॉक किया। 

एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने फैशन लेबल Aroka के लिए रैंप पर उतरीं।

नेवी ब्लू और बर्ड वर्क लहंगे में राधिका आप्टे बेहद स्टनिंग लग रही है। 

 

Content Writer

Priya dhir