सासू मां ने किया बहू करिश्मा का गृह प्रवेश, शेयर की पहली रसोई की वीडियो भी

punjabkesari.in Monday, Feb 07, 2022 - 05:53 PM (IST)

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा से 5 फरवरी के दिन सात फेरे लिए और शादी के बंधन में बंध गई। उनकी शादी की वीडियो व तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बिग फैट वेडिंग के बाद करिश्मा की अपने ससुराल में भी एंट्री हो चुकी है। दरअसल, उनकी कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें करिश्मा गृह प्रवेश कर रही हैं।

करिश्मा ने घर में किया गृह प्रवेश

शादी के कुछ दिनों बाद करिश्मा और वरुण ने पारंपरिक तरीके से गृह प्रवेश समारोह किया। वायरल हो रही वीडियो में करिश्मा और वरुण को वरुण की मां दोनों की आरती उतारती हैं और फिर उन्हें घर में आने के लिए कहती हैं। जब करिश्मा वरुण के साथ हाथ में हाथ डाले गृह प्रवेश करती हैं तो परिवार के सदस्य तालियां बजाते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by bollytellyworld (@bolly_tellyworld75)

सास बहू का दिखा प्यार

समारोह की एक तस्वीर में करिश्मा को अपनी सास के साथ एक कोमल क्षण शेयर करते हुए देखा गया। वरुण की मां करिश्मा को गिफ्ट और गृह प्रवेश का शगुन देती हैं और उनके गालों पर प्यार से हाथ सहलाती हैं। वहीं, एक तस्वीर में, करिश्मा-वरुण घर में एक-दूसरे को प्यार से देख रहे हैं।

गोल्ड साड़ी में आई नजर

लुक की बात करें तो इस दौरान करिश्मा ने गोल्डन बॉर्डर वाली पिंक कलर की ट्रेडिशनल साड़ी पहनी है, जिसे उन्होंने परांपारिक गोल्ड चोकर, हार, गोल्ड कड़े और झुमकों के साथ पेयर किया था। माथे पर सिंदूर, छोटी लाल बिंदी और न्यूड मेकअप में करिश्मा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ओपन हेयर के साथ उन्होंने अपने लुक को कंपलीट किया है। वहीं, वरुण पीली सरसों रंग के कुर्ते पजामे में नजर आए।

पहली रसोई की वीडियो भी आई सामने

गृह प्रवेश के अलावा करिश्मा की पहले रसोई की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें वो किचन में पहले कुछ मीठा बनाती हैं और फिर पति वरुण के साथ भगवान को भोग लगाती हैं। इसके बाद दोनों पति-पत्नी एक दूसरे को खिलाते हैं। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, 'पहली रसोई..कुछ मीठा हो जाए'।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna)

Content Writer

Anjali Rajput