Karishma Tanna ने कन्फर्म की Wedding Date, इस दिन लेंगी ब्वॉयफ्रेंड संग सात फेरे

punjabkesari.in Friday, Jan 14, 2022 - 04:31 PM (IST)

टीवी इंडस्ट्री की एक और हॉटी दुल्हन बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और मौनी रॉय के बाद करिश्मा भी जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बिग बॉस और नागिन फेम करिश्मा तन्ना ने पिछले साल अपने ब्वॉयफ्रेंड वरूण बंगेरा संग सगाई करके हर किसी को हैरान कर दिया था। उसके बाद से ही लोग अंदाजा लगा रहे थे कि करिश्मा शादी के बंधन में कब बंधेंगे लेकिन हर किसी के सस्पेंस को खत्म करते हुए करिश्मा ने खुद अपनी वेडिंग डेट को कन्फर्म कर दिया गया। 

करिश्मा ने कन्फर्म की शादी की डेट

दरअसल, करिश्मा की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाल ही में जब एक पैपराजी ने करिश्मा तन्ना से उनकी शादी के बारे में पूछा तो एक्ट्रेस ने कहा कि वह अगले महीने शादी करेंगी। इसमें पैपराजी उनसे अगले महीने उनकी शादी के बारे में पूछते हैं तो करिश्मा कहती हैं, 'क्या यह सही नहीं है?' इसके बाद पैपराजी पूछते हैं कि ऐसी कितनी तारीखें हैं, जिन पर एक्ट्रेस बिना कुछ कहे अपने हाथ से 5 की ओर इशारा करती हैं। पैपराजी के कहने पर पांचवें दिन करिश्मा जवाब में सिर हिला देती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

इस दिन से शुरू होंगी शादी की रस्में

खबरें हैं कि एक्ट्रेस 5 फरवरी को मुंबई में अपने ब्वॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा से शादी के बंधन में बंधेंगी। शादी से पहले की रस्में 4 फरवरी से मेहंदी और संगीत समारोह और अगले दिन हल्दी और शादी के साथ शुरू होंगी। दंपति 6 फरवरी को अपने दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन की मेजबानी करेंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna)

कौन है करिश्मा के ब्वॉयफ्रेंड?

रिपोर्ट्स की मानें तो करिश्मा के ब्वॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा टीवी या फिल्म इंडस्ट्री से नहीं हैं, बल्कि एक रियल एस्टेट बिजनेसमैन हैं। वरुण मुंबई के ही रहने वाले हैं। वरुण एक प्राइवेट कंपनी के डायरेक्टर हैं।

बता दें कि दोनों ने 12 नवंबर को चुपचाप सगाई कर ली थी। हालांकि फैंस को नए साल की बधाई देते हुए करिश्मा ने वरुण के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। अब देखना यह है कि करिश्मा की शादी डेस्टिनेशन होगी या फिर वह कोई बड़ा धमाका करेंगी। फिलहाल अंकिता लोखंडे की तरह मुंबई में उनकी शादी की कोई खबर सामने नहीं आई है।

Content Writer

Anjali Rajput