योगा से होगा! 40 पार कर चुकीं Karishma Kapoor इस Yogasan से रखती हैं खुद को फिट

punjabkesari.in Saturday, Jun 24, 2023 - 02:07 PM (IST)

बॉडी को सही शेप में रखना बहुत ही मेहनत वाला काम है। ये बात बॉलीवुड की हसीनाओं से बेहतर और कोई नहीं समझ सकता है। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी एक्ट्रेस हैं जो 50 के करीब पहुंच रही हैं, लेकिन बेहद फिट हैं, एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी उन्हें में से एक हैं। 25 जून को वो पूरे 50 साल की हो जाएंगी,  लेकिन कोई उन्हें देखकर ये कह नहीं सकता है कि वो उम्र के अर्धशतक में पहुंच गईं हैं। फिटनेस के मामले में तो वो नई एक्ट्रेस को भी मात दे रही हैं। अगर आप भी करिश्मा की तरह फिट रहना चाहती हैं तो ये रूटीन फॉलो कर सकती हैं...

एरियल योग

एक्ट्रेस के वर्कआउट सेशन में एरियल योगा शामिल है। इससे उनकी मसल्स स्ट्रांग होती है और जॉइंट्स को लुब्रिकेट करने में भी मदद मिलती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

वर्कआउट

एक्ट्रेस अपने बिजी शेड्यूल में भी वर्कआउट को मिस नहीं करती हैं। चाहे फिर वो छुट्टियां ही क्यों ना मना रहीं हो। वो समय निकाल कर वर्कआउट जरूरी करती है। इससे उनकी वॉडी में लचीलापन रहता है।

मसाज

मसाज शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। इससे बॉडी रिलेक्स हो जाती है और इंद्रियां शांत होती है, सारी थकावट निकल जाती है। करिश्मा भी स्ट्रेस फ्री होने के लिए हफ्ते में एक बार मसाज जरूर करती हैं।

ब्रेकफास्ट

सुबह की शुरूआत एक्ट्रेस जामुन जैसे खट्टे फलों से करती हैं। लाइट फ्रूट्स के साथ वो एक कप कॉफी भी पीती हैं।

लंच

एक्ट्रेस अपने डाइट में पौष्टिक फूड ही शामिल करती है। करिश्मा की लंच की थाली में प्रोटीन से लेकर फाइबर तक सब कुछ मौजूद रहता है।

कार्ब्स

एक्ट्रेस कार्ब्स  में सब्जियां और प्रोटीन से भरपूर चीजें, जैसे- अंडा और चिकन से बनने वाला खाना खाती हैं।

वॉक

वर्कआउट के अलावा, करिश्मा फिट रहने के लिए वॉक भी करती हैं। आपको बता दें कि वॉक करने से कोरोनरी आर्टरी डिजीज का खतरा कम होता है।

 

Content Editor

Charanjeet Kaur