एक्स हस्बैंड के साथ डिनर पर स्पॉट हुई Karishma Kapoor, तो यूजर्स को याद आए एक्ट्रेस के गंभीर आरोप

punjabkesari.in Sunday, May 28, 2023 - 03:42 PM (IST)

बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 48 साल की हो गई हैं, लेकिन वो आज भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। चाहे वो तलाकशुदा हैं लेकिन अक्सर उनको अपने एक्स हसबैंड के साथ डिनर पर स्पॉट किया जाता है। हाल ही में एक बार फिर से एक्ट्रेस संजय कपूर के साथ देर रात एक restaurant बाहर नजर आईं। जिसके बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया। जहां पर कुछ एक्ट्रेस को सपोर्ट करेत हुए दिखे तो वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आए। सबसे पहले आप भी डालिए इस वीडियो पर एक नजर....

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पैपराजी के एक वीडियो में बीते रात करिश्मा को मुंबई के एक रेस्टोरेंट से निकलते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान वो एक लंबी फ्लोरल ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि फोटोग्राफर्स की नजर  एक्ट्रेस के पीछे से जाते हुए एक्स हसबैंड पर पड़ी जो उनके साथ एक डिनर आउटिंग पर नजर आए। इस दौरान दोनों के चेहरे पर स्माइल थीं।

वीडियो शेयर करते ही सोशल मीडिया यूजर्स के बीच एक्ट्रेस के एक्स हस्बैंड से मिलने को लेकर सपोर्ट और ट्रोल करने वालों के बीच जंग छिड़ गई। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत अच्छा ट्रेंड है, 'शादी करो, पति बनाओ और फिर divorce दो और फिर दोस्त बन जाओ।'

दूसरे ने कहा- 'तो ये वही है जिसने करिश्मा को अपने दोस्त के साथ सोने का कहा था'।  

 

वहीं दूसरे दूसरे यूजर एक्ट्रेस का सपोर्ट करते नजर आए। एक ने लिखा, 'बच्चों को पालने के लिए तलाक के बाद भी आपसी समझ जरुरी है। क्योंकि 2 लोगों के झगड़े में मासूम बच्चों की क्या गलती'।

तीसरे यूजर ने लिखा, 'वह बेहद क्यूट हैं।

 

चौथे यूजर ने लिखा, यार वे यह सब कुछ अपने बच्चों के लिए कर रहे हैं, जो कि एक स्पष्ट और परिपक्व बात है।' 
 

Content Editor

Charanjeet Kaur