बेटे तैमूर के साथ यूं वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं सैफ-करीना

punjabkesari.in Wednesday, Dec 19, 2018 - 09:29 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों बेटे तैमूर के साथ मालदीव में वेकेशन मना रहे हैं। दरअसल, कल तैमूर पूरे 2 साल के हो जाएंगे। तैमूर का बर्थ डे सेलिब्रेट करने के लिए करीना-सैफ विदेश गए हुए हैं। 

सोशल मीडिया पर करीना, सैफ और तैमूर की कई तस्वीरें वायरल हो रही है। तस्वीर में करीना और सैफ एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए दिख रहे हैं। वहीं करीना तैमूर को सैर करवाती भी हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान छोटे नवाब तैमूर शर्ट लेंस दिखाई दिए।

मॉम के अलावा तैमूर पापा सैफ के साथ साइकल की सवारी करते हुए भी दिखे। 

इन तस्वीरों से पता चलता है कि यह कपल जहां छुट्टियां मनाने रूका है वह काफी खूबसूरत जगह है। सैफ-करीना केपटाउन के एक लग्जीरियस रिजॉर्ट में रुके हैं। 

बता दें, करीना-सैफ ने तैमूर का पहला जन्मदिन गुड़गांव में मनाया था तो वहीं दूसरा जन्मदिन वो मालदीव में मनाने वाले हैं।

Content Writer

Priya dhir