ड्रैस से ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है करीना का नैकलेस, कीमत जान रह जाएंगे दंग

punjabkesari.in Thursday, Sep 26, 2019 - 05:05 PM (IST)

पहली बार करीना कपूर खान जैसी बड़े पर्दे पर काम करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस टीवी पर रियलिटी शो को जज कर रही है। आए दिन वो अपने लुक के लिए कभी तारीफ बटोरती है तो कभी ट्रोल होती है। मगर इस बार उनके आउटफिट ने नहीं बल्कि आम से दिखने वाले नेकलेस ने सुर्खियां बटोरी है। चलिए बताते है उनके इस नेकपीस की खास बात। 

38 लाख का है नेकलेस 
स्पॉट ब्वॉय ने यह खुलासा किया है कि इस नेकलेस की कीमत 38 लाख है। Bvlgari ब्रांड का यह नेकपीस चोकर स्टाइल में है। इसका सांप की तरह पतला डिजाइन इसे खास बना रहा है। सिल्वर कलर का यह नेकलेस करीना के आउटफिट पर चार चांद लगा रहा है। 
 


करीना का आउटफिट 
बेबो ने बेबी पिंक ऑफ-शोल्डर फिश कट गाउन पहना है। इस आउटफिट में हाई स्लिट है जो काफी अट्रैक्टिव है। इसकी स्लीव्स पफी है जो उनके लुक को और भी बेहतरीन बना रही है। 


 
प्रियंका भी नजर आई 
बता दें कि प्रियंका अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के लिए इस शो में आई थी। उनका लुक भी बहुत ही फैशनेबल था। सूट-पैंट स्टाइल आउटफिट उनकी ग्रेस को और बढ़ा रही है। 

फरहान भी हुए शामिल 
करीना-प्रियंका के साथ-साथ फरहान अख्तर,रफ्तार, टेरेंस लुइस मौजूद थे। 

Content Writer

shipra rana