सिर्फ यह एक्सरसाइज करके करीना ने घटाया वजन - Nari
punjabkesari.in Friday, Sep 21, 2018 - 10:09 AM (IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्टिंग के साथ-साथ फ्लेक्सिबल बॉडी और फिटनेस के मामले में करीना सबसे आगे है। उनकी फिटनेस की दीवानी तो हर लड़की है और हो भी क्यों न, उनकी फिटनेस है ही इतनी कमाल की। उनकी जीरो फिगर का राज कुछ और नहीं बल्कि पिलेट्स एक्सरसाइज है, जिसे वह रोजाना करती हैं।
क्या है पिलेट्स एक्सरसाइज
वजन कंट्रोल करना हो या घटाना, यह एक्सरसाइज बिल्कुल परफेक्ट ऑप्शन है। दरअसल, इस एक्सरसाइज को करने के लिए कुछ मशीनों की जरूरत पड़ती है, जिससे वजन तेजी से कम होता है। मगर आप चाहे तो इसे घर पर ही चटाई बिछाकर कर सकते हैं। पिलेट्स शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी और स्ट्रेंथ पर काम करतीं हैं और इससे दिमाग भी रिलैक्स रहता है। एक्सपर्ट का मानना है कि दिमाग ही हमारे शरीर की मांसपेशियों को कंट्रोल करता है और इसलिए यह एक्सरसाइज फायदेमंद है।
पिलेट्स एक्सरसाइज के फायदे
1. पिलेट्स एक्सरसाइज के नियमित अभ्यास से किसी भी तरह की चोट, मोच आदि बहुत जल्दी ठीक हो जाते हैं।
2. इससे पीठ दर्द और मांसपेशियों के दर्द से भी राहत मिलती है। इसके अलावा यह एक्सरसाइज करने से पेट, कूल्हों, नितंबों और पीठ के निचले हिस्से स्ट्रांग होते हैं।
3. 45 मिनट यह एक्सरसाइज करने से आपका दिमाग स्वस्थ रहता है, जिससे आप तनाव, टेंशन और स्ट्रेस से बचे रहते हैं।
4. पिलेट्स अल्जाइमर का खतरा भी काफी हद तक कम करता है। इसके अलावा इस एक्सरसाइज को करने से आपकी रचनात्मक शक्ति का भी विकास होता है।
5. इस एक्सरसाइज करने से शरीर में ऑक्सीजन लेवल और ब्लड का सर्कुलेशन सही बना रहता है। इससे आप दिल की बीमारियों से बचे रहते हैं।
6. वजन कम करने के लिए भी यह एक्सरसाइज बिल्कुल परफेक्ट हैं। 45-90 मिनट की जाने वाली यह एक्सरसाइज न सिर्फ आपको फिट रखती है बल्कि यह वजन घटाने में भी मददगार होती है।
7. इससे आपके व्यक्तित्व में निखार तो आता ही है साथ ही यह आपके कॉन्फिडेंस को भी बढ़ाता है।
8. यदि आप मांसपेशियों को आकर्षक और मजबूत बनाना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। पिलेट्स एक्सरसाइज करने से आपकी मसल्स पतली होती है, जिससे आप लंबे और आकर्षक लगते हैं।