एयरपोर्ट पर तैयार होती नजर आई करीना, वायरल हुई वीडियो

punjabkesari.in Sunday, Dec 15, 2019 - 01:48 PM (IST)

जहां एक तरफ वेडिंग सीजन जोरो-शोरो से चल रहा है, वहीं कपूर खानदान में भी जल्द ही शहनाई बजने जा रही है। हाल ही में करीना कपूर के कजिन अरमान जैन की रोका सेरेमनी उनकी गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा के साथ हुई। मुंबई में हुई इस सेरेमनी  कपूर खानदान के सदस्यों के अलावा कई बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की।

 


इस फंक्शन में कपूर परिवार के सभी सदस्य पहुंच चुके थे लेकिन सभी की निगाहें करीना पर ही टिकी हुई थी। फंक्शन में करीना लाल रंग का सलवार सूट पहन कर पहुंची। वहीं इसी बीच करीना की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें उनका मेकअप हो रहा है। यह वीडियो घर या होटल नहीं बल्कि एयरपोर्ट का है। इस वीडियो में करीना एयरपोर्ट पर ही अपना मेकअप करवा रही है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Bebo Getting Ready for armaankishaadi at airport 😂❤️ . . . كارينا تتجهز لعرس ولد عمتها ارمان في المطار 😂❤️، ماعندها وقت من ايفنت لعرس 🤪😭😂

A post shared by Kareena Kapoor Khan Fc (@misskareenakapoor) on Dec 14, 2019 at 5:50am PST

 

दरअसल करीना बेंगलुरु एक इवेंट के लिए गई थी और वहीं से अगले दिन मुंबई में अपने भाई के रोका सेरेमनी में पहुंची थी। अपने बिजी शेड्यूल और काम के कारण करीना को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर तैयार होना पड़ा। वीडियो में उनके हेयर स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट उनका मेकअफ करते नजर आ रहे है और वह खुद शीशा लेकर बैठी है।

करीना ने लाल रंग के सलवार सूट के साथ लाल रंग की बिंदी, सिंदुर और कानों में हेरिटेज चांद बाली पहनी हुई है।
 

Content Writer

khushboo aggarwal