कजिन की रोका सेरेमनी पर छाई बेबो, वहीं कियारा ने साड़ी में बटोरी लाइमलाइट

punjabkesari.in Sunday, Dec 15, 2019 - 12:11 PM (IST)

जहां एक तरफ वेडिंग सीजन जोरो-शोरो से चल रहा है, वहीं कपूर खानदान में भी जल्द ही शहनाई बजने जा रही है। हाल ही में करीना कपूर के कजिन अरमान जैन की रोका सेरेमनी उनकी गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा के साथ हुई। मुंबई में हुई इस सेरेमनी  कपूर खानदान के सदस्यों के अलावा कई बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की। 

कजिन की शादी का फंक्शन हो और बहन लाइमलाइट में ना आए भला ऐसा कैसे हो सकता है।

रोका सेरेमनी में सभी की निगाहें करीना और सैफ पर टिकी रहीं। इस दौरान बेबो ने रैड कलर का चूड़ीदार सूट पहना जिसके साथ उन्होंने ओवरसाइज्ड ईयररिंग्स व माथे पर बिंदी लगाई और पंजाबी जूती के साथ अपने ट्रेडीशनल लुक को कंप्लीट किया। वहीं व्हाइट आउटफिट सैफ का नवाबी अंदाज दिखा।

दोनों एक-दूसरे के हाथों में हाथ डालकर पोज देते नजर आए। 

वहीं करिश्मा कपूर अपने बच्चों के साथ नजर आई। करिश्मा ने व्हाइट ब्रोकेड प्लाजो कुर्ती के साथ गोल्डन कलर का स्लिंग क्लच कैरी किया और बोल्ड रैड लिप शेड लगाया। 

अभिनेत्री तारा सुतारिया व्हाइट एंड कलर की साड़ी में तारा खूब जच रही थीं। उन्होंने बालों को खुला छोड़ा था। साथ ही लाइट मेकअप किया था।

ऋषि कपूर पत्नी नीतू कपूर के साथ रोका सेरेमनी में पहुंचे। नीतू कपूर ने डार्क ग्रीन रंग का अनारकली सूट पहना, वहीं ऋषि कपूर ने बैंगनी रंग की शर्ट के साथ मैचिंग कोट पहना।

अभिनेत्री कियारा आडवाणी पिंक कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थी। 

Content Writer

Sunita Rajput