कुछ इस अंदाज में मौसी करिश्मा के घर के बाहर दिखें तैमूर

punjabkesari.in Saturday, Mar 03, 2018 - 03:22 PM (IST)

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान बॉलीवुड के फेवरेट स्टार किड्स में से एक है। तैमूर की नई तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच जाती है। 

हाल में ही तैमूर मॉम करीना के साथ मासी करिश्मा कपूर के घर होली सेलिब्रेट करने पहुंचे। उन्हें करिश्मा कपूर के घर के बाहर स्पॉट किया गया। करीना ने व्हाइट टॉप के साथ ब्लैक ट्राउजर वियर की थी, जिसमें वह काफी स्टनिंग लग रही थी। ब्लैक स्लीपर्स और ब्लैक शेड्स करीना की लुक को पूरा कर रहे थे। तैमूर ने ग्रे टी शर्ट पहनी थी, जिसमें वह काफी क्यूट लग रहे थे। तैमूर मॉम करीना की गोद में काफी क्यूट एक्सप्रेशन दे रहे थे।

आपको बता दें कि इससे पहले भी तैमूर मॉम करीना के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे।

 

Punjab Kesari