राज कपूर ने करीना से पहले यह रखा था बेबो का नाम, गणपति से है खास कनेक्शन

punjabkesari.in Saturday, Feb 27, 2021 - 06:27 PM (IST)

करीना कपूर ने हाल ही में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। दूसरे बेटे के जन्म के बाद से फैंस बेसब्री इंतजार कर रहे हैं कि सैफ और करीना तैमूर के छोटे भाई का क्या नाम रखेंगे क्योंकि यह बात तो हर कोई जानता है कि पहले बेटे के नाम पर कितना विवाद हुआ था। वैसे कम ही लोगों को इस बात का पता होगा कि करीना खुद भी अपना नाम बदल चुकी है। सही सुना आप ने...एक्ट्रेस को करीना से पहले जो नाम दिया गया था उसका भगवान गणेश से खास क्नेकशन था। 

सिद्धिमा रखा था नाम

इस नाम के पीछे एक दिलचस्प कहानी है। दरअसल, दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा के जन्म के 6 दिन बाद करीना पैदा हुई थी। उस समय गणेश उत्सव चल रहा था और यह बात तो हर कोई जानता है कि गणपति जी की पत्नियों का नाम रिद्धि और सिद्धि था। बस फिर क्या था, राज कपूर ने उनकी दोनों पत्नियों से प्रेरित होकर ऋषि कपूर की बेटी का नाम रिद्धिमा और करीना का नाम सिद्धिमा रख दिया था। 

मां बबीता ने बदल दिया नाम

अब जहां एक तरफ ऋषि कपूर और नीतू ने अपनी बेटी का नाम रिद्धिमा ही रखा वहीं बबीता को सिद्धिमा नाम नहीं पसंद आया। ऐसा कहा जाता है कि प्रेग्नेंसी के दौरान बबीता लियो टोल्सटाॅय की किताब Anna Karenina पढ़ती होती थी। इस किताब के टाइटल से प्रभावित होकर बबीता ने अपनी बेटी का नाम सिद्धिमा से बदलकर करीना रख दिया। वहीं रणधीर कपूर अपनी दोनों बेटियों का निकनेम कुछ फनी रखना चाहते थे तो उन्होंने बड़ी बेटी को लोलो और छोटी को बेबो नाम दिया। 

भई, अभी फिलहाल तो यह देखना है कि सैफ अली खान और करीना कपूर अपने दूसरे बेटे का क्या नाम रखते हैं। बता दें करीना के दूसरे बेटे के जन्म के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई लोग उसके नाम के सुझाव दे रहे हैं। वहीं सैफीना बेटे का जो बी नाम रखेंगे पता तो जल्द चल ही जाएगा। 

Content Writer

Bhawna sharma